
कुत्ता घुमाने के लिए IAS ने खाली करवाया था स्टेडियम... अब सरकार ने किया जबरन रिटायर
AajTak
IAS दंपति रिंकू दुग्गा और संजीव खिरवार का नाम पिछले साल चर्चा में आया था. आरोप था कि उन्होंने अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए दिल्ली का त्यागराज स्टेडियम खाली करवाया था. अब रिंकू दुग्गा को केंद्र सरकार ने जबरन रिटायर कर दिया है.
राजधानी दिल्ली से जुड़ा एक मामला पिछले साल काफी चर्चा में रहा था. इसमें सामने आया था कि कैसे एक IAS दंपति ने अपने कुत्ते को घुमाने के लिए एथलीटों के स्टेडियम को खाली करवा लिया था. अब उनमें से एक IAS पर गाज गिरी है.
अरुणाचल प्रदेश सरकार में सेवा दे रही एक आईएएस (IAS) अफसर को केंद्र सरकार ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति (जबरन रिटायरमेंट) दे दी है. इस IAS अफसर का नाम रिंकू दुग्गा है. जो कि AGMUT (अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) काडर की 1994 बैच की अफसर हैं. वह फिलहाल अरुणाल प्रदेश में स्वदेशी मामले की प्रमुख सचिव के पद पर तैनात थीं.
उनके पति संजीव खिरवार भी 1994 बैच के IAS अफसर हैं. वह फिलहाल लद्दाख में पोस्टिड हैं. दोनों पर आरोप था कि उन्होंने अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए दिल्ली का त्यागराज स्टेडियम को खाली करवाया था. इसी पर विवाद के बाद संजीव खिरवार का लद्दाख और पत्नी का अरुणाचल प्रदेश तबादला किया गया था. बता दें कि दिल्ली सरकार के नियंत्रण वाला त्यागराज स्टेडियम 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए तैयार हुआ था.
जानकारी के मुताबिक, दुग्गा को मौलिक नियम (एफआर) 56(जे), केंद्रीय सिविल सेवा (सीसीएस) पेंशन नियमों का नियम 48, 1972 के तहत जबरन रिटायर किया गया है. कहा गया है कि ये फैसला उनके सर्विस रिकॉर्ड को देखकर किया गया.
यह भी बताया गया है कि सरकार को ये अधिकार है कि वह अपने किसी भी कर्मचारी को रिटायर कर सकती है. सरकारी सूत्रों ने कहा है कि अगर सरकार की राय में ऐसा करना सार्वजनिक हित में है तो कर्मचारी को जबरन रिटायर किया जा सकता है.
एक झटके में पति-पत्नी हो गए थे 3500 KM दूर!

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








