
कुछ ही देर में शुरू होगा पीएम मोदी का Pariksha Pe Charcha कार्यक्रम, जानें कहां देख पाएंगे लाइव
AajTak
परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण आज यानी 6 फरवरी को लाइव होने जा रहा है. कुछ ही देर में पीएम मोदी इस कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. इस दौरान वह बच्चों के साथ अपने विचार साझा करेंगे और बच्चों की परेशानियों का जवाब भी देंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल परीक्षा पे चर्चा का 9वां सीजन आज लाइव होने वाला है. पीएम मोदी 10 बजे छात्रों, माता-पिता और अभिभावकों से परीक्षा के टाइम पर होने वाले तनाव समेत कई विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे. इसके अलावा वह बच्चों की परेशानी को सुनेंगे और उसका भी जवाब देंगे.
ऐसे में अगर आप भी परीक्षा पे चर्चा में पीएम मोदी की दी गई टिप्स को सुनना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं कि आप किस प्लेटफॉर्म पर इसे देख सकते हैं?
यहां पर देख पाएंगे लाइव
बता दें कि परीक्षा पे चर्चा का लाइव प्रसारण DD न्यूज सहित दूरदर्शन के कई चैनलों पर देख पाएंगे. इसके साथ ही पीएमओ, शिक्षा मंत्रालय, DD इंडिया, Mygov.in पोर्टल के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं. साथ सोशल मीडिया के कई अकाउंट पर ये देखा जा सकता है.
कितने बजे शुरू होगा कार्यक्रम? परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आज सुबह 10 बजे से शुरू होगा. इस दौरान पीएम मोदी हर साल की तरह इस साल भी बच्चों को प्रोत्साहित करेंगे और उन्हें तनाव से किस तरह दूरी बनानी चाहिए, इसपर टिप्स देंगे. इसके साथ ही बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों का उत्साह बढ़ाएंगे और नंबरों पर फोकस करने की बजाय लाइफ में सफल होने पर बात करेंगे.
4 करोड़ से अधिक लोगों ने किया रजिस्ट्रेशन

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








