
कुछ देर में 36 सेटैलाइट के साथ LVM III रॉकेट लॉन्च करेगा इसरो, उल्टी गिनती शुरू
AajTak
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 36 वनवेब उपग्रहों के साथ लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (LVM-III) रॉकेट लॉन्च करने जा रहा है. प्रक्षेपण की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अब से कुछ देर बाद ब्रिटेन के नेटवर्क एक्सेस एसोसिएटेड लिमिटेड (वनवेब) के 36 उपग्रहों को ले जाने वाले अपने लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (LVM-III) रॉकेट लॉन्च करने जा रहा है और इसकी उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. सुबह 8.30 बजे से रॉकेट लॉन्च करने की प्रक्रिया शुरू हुई. इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा. फरवरी में SSLV-D2/EOS07 मिशन के सफल लॉन्च के बाद, 2023 में यह इसरो के लिए दूसरा लॉन्च है.
दूसरे लॉन्च पैड से होगा लॉन्च
प्रक्षेपण इसरो के SDSC-SHAR के दूसरे लॉन्च पैड से सुबह 9 निर्धारित किया गया है. उलटी गिनती के दौरान रॉकेट और सैटेलाइट सिस्टम की जांच की जाएगी, साथ ही रॉकेट के लिए ईंधन भी भरा जाएगा. 43.5 मीटर लंबा और 643 टन वजनी भारतीय रॉकेट LVM3 श्रीहरिकोटा स्थित रॉकेट पोर्ट के दूसरे लॉन्च पैड से लॉन्च होगा. 5,805 किलोग्राम वजन वाला यह रॉकेट ब्रिटेन (UK) स्थित नेटवर्क एक्सेस एसोसिएटेड लिमिटेड (वनवेब) के 36 सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में ले जाएगा. लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में रखा जाएगा. लो अर्थ ऑर्बिट पृथ्वी की सबसे निचली कक्षा होती है.
20 मिनट बाद ही अलग हो जाएंगे उपग्रह
LVM3 एक तीन चरणों वाला रॉकेट है जिसमें पहले चरण में तरल ईंधन, ठोस ईंधन द्वारा संचालित दो स्ट्रैप-ऑन मोटर, तरल ईंधन द्वारा संचालित दूसरा और क्रायोजेनिक इंजन होता है. इसरो के भारी भरकम रॉकेट की क्षमता एएलईओ तक 10 टन और जियो ट्रांसफर ऑर्बिट (जीटीओ) तक चार टन वजन ले जाने की है. इसरो द्वारा रॉकेट मिशन कोड का नाम LVM3-M3/वनवेब इंडिया-2 मिशन रखा गया है. रॉकेट लॉन्च होने के ठीक 19 मिनट बाद, सैटेलाइट्स के अलग होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. 36 सैटेलाइट्स अलग-अलग चरणों में पृथक होंगे.
कौन है वन वेब कंपनी ब्रिटिश स्टार्ट अप कंपनी One Web में एयरटेल यानि भारती एंटरप्राइजेज भी शेयरहोल्डर है. वनवेब के साथ इसरो की दो डील हुई हैं जिसमें से एक पिछले साल हुई थी. इस रॉकेट में दूसरी बार निजी कंपनी का कोई सैटेलाइट ले जा रहा है और इसका सक्सेस रेट 100 फीसदी रहा है. पिछले साल अक्टूबर में भी ISRO ने वनबेस के 36 सैटेलाइट्स LVM3 रॉकेट के साथ लॉन्च किए थे.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










