
कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन गुर्गे गिरफ्तार, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के इशारे पर करते थे टारगेट किलिंग
AajTak
कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन खतरनाक गुर्गों को पंजाब पुलिस ने मोहाली के जीरकपुर से गिरफ्तार किया है. तीनों गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा के इशारे पर पंजाब और हरियाणा में वारदात को अंजाम दिया करते थे. पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश में थी.
कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने मोहाली के जीरकपुर से बिश्नोई गैंग के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है. तीनों विदेश में बैठे इस गैंग के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा के इशारों पर पंजाब और हरियाणा में लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे थे. पुलिस हिरासत में तीनों अपराधियों से कई मामलों में पूछताछ की जा रही है.
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान हरियाणा के भिवानी निवासी अजय सिंह उर्फ अजयपाल, अंकित और जीरकपुर निवासी लखविंदर सिंह उर्फ लकी के रूप में हुई है. अंकित की लंबी आपराधिक पृष्ठभूमि है. वह हरियाणा में दर्ज हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और शस्त्र अधिनियम सहित जघन्य अपराधों के मामलों में शामिल है. वहीं अजयपाल और लकी के खिलाफ भी कई संगीन केस हैं.
पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की एक टीम ने बिश्नोई गैंग के तीनों गुर्गों के कब्जे से 11 जिंदा कारतूस के साथ दो .32 कैलिबर पिस्तौल भी बरामद किया है. उनकी कार भी जब्त कर ली गई है. डीजीपी ने कहा कि विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए एजीटीएफ की टीमों ने तीनों आरोपियों का पीछा किया. इसके बाद उन्हें जीरकपुर में एयरपोर्ट रोड के पास स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि तीनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के विदेश स्थित फरार गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा के निर्देशों पर काम कर रहे थे. उनके इशारों पर रेकी कर रहे थे. जरूरी जानकारी इकट्ठा कर रहे थे. उन्हें प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टरों की टारगेट किलिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. इन्होंने हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर जय कुमार उर्फ भादर की दिनदहाड़े सनसनीखेज हत्या कर दी थी.
6 नवंबर, 2023 को हरियाणा में अंकित ने अपने साथियों के साथ भादर हत्याकांड को अंजाम दिया था. तब से वह फरार था. उसके खिलाफ 27 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. हरियाणा पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर इनाम भी रखा था. अजय और अंकित ने राजस्थान में टारगेट किलिंग को अंजाम देने की असफल कोशिश भी की थी. पुलिस पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर कई केस का खुलासा कर सकती है.
यह भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई के जिगरी यार काला जठेड़ी से शादी के बाद ऐसे नजर आई लेडी डॉन, देखें तस्वीरें

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









