
कुंभ राशि में मंगल-शनि की युति से बना 'द्वंद्व योग', 19 दिन संभलकर रहें ये 3 राशि वाले
AajTak
Mangal Aur Shani Yuti: ग्रहों के गोचर करने से सभी राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है. 29 अप्रैल 2022 को कुंभ में शनि और मंगल ग्रह का प्रवेश हुआ है. मंगल और शनि की इस युति को काफी अशुभ माना जाता है. इस युति के कारण कुछ राशियों पर इसका बुरा असर देखने को मिलेगा.
Mangal Aur Shani Yuti: शुक्रवार 29 अप्रैल 2022 के दिन कुंभ राशि में शनि और मंगल का प्रवेश हुआ है. शनि और मंगल का यह प्रवेश कुंभ राशि में आज सुबह 9 बजकर 57 मिनट पर हुआ. ये दोनों ही ग्रह इस राशि में 17 मई 2022 तक रहेंगे.
मंगल ग्रह कुंभ राशि में पहले से ही मौजूद था और शनि ने भी इस राशि में प्रवेश किया है. शनि और मंगल की इस युति से “द्वंद्व योग” का निर्माण हुआ है. इस योग को काफी अशुभ माना जाता है. आपको बता दें कि शनि और मंगल एक दूसरे के शत्रु हैं इन दोनों ग्रहों की युति से बनने वाला 'द्वंद्व योग' कई राशियों को नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए खतरनाक साबित है शनि -मंगल की यह युति-
कर्क राशि- शनि-मंगल की यह युति कर्क राशि के लोगों के लिए अशुभ साबित होगी. इस दौरान आपको दुर्घटना का खतरा है. इस दौरान आप किसी चोट, अनहोनी का शिकार हो सकते हैं. कार्यस्थल पर किसी तरह का जोखिम उठाने से बचें.
कन्या राशि- इस राशि के लोगों को इस दौरान अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है. खानपान का खासतौर पर ख्याल रखें, वरना आप किसी बड़े संकट में पड़ सकते हैं. 50 साल की उम्र से ज्यादा के लोग थकान वाले कार्यों से दूर रहें.
कुंभ राशि- आपको इस युति के दौरान सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होगी. क्योंकि शनि और मंगल की ये अशुभ युति आपकी ही राशि में बनी है. इस दौरान आपके बर्ताव में क्रोध और अहंकार देखने को मिलेगा. इससे आपके निजी जीवन और कार्यस्थल पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान खासतौर पर सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि इस समय आपका सहकर्मियों से विवाद या झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण आपकी छवि खराब हो सकती है.
मंगल-शनि की युति से बचने के उपाय

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










