
कुंभ मेले में कोविड जांच में हुए फर्जीवाड़े पर बोले रामदेव- यह मेडिकल टेरिरिज्म, दोषियों को मिले सजा
AajTak
योग गुरु रामदेव ने कुंभ मेले के दौरान हुए कथित कोविड घोटाले पर कहा कि जिसने भी गलती की है, उसको सजा मिलनी चाहिए और दोबारा इस तरह की गलती नहीं दोहराई जानी चाहिए. उन्होंने इसे 'मेडिकल टेरिरिज्म' करार देते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलना चाहिए.
उत्तराखंड में कुंभ मेले के दौरान हुए कथित कोरोना टेस्टिंग के घोटाले को लेकर योग गुरु रामदेव का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि इस मामले में जो भी दोषी हैं, उन्हें सजा दी जानी चाहिए. उन्होंने इसे मेडिकल टेरिरिज्म करार दिया. मालूम हो कि उत्तराखंड के हरिद्वार में कुंभ मेले का आयोजन किया गया था, जिसमें कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट ले जाना अनिवार्य था. हालांकि, बाद में यह सामने आया था कि एक लाख कोरोना टेस्ट फर्जी थे. 'आजतक' से बात करते हुए रामदेव ने कथित कोविड घोटाले पर कहा, ''जिसने भी गलती की है, उसको सजा मिलनी चाहिए और दोबारा इस तरह की गलती नहीं दोहराई जानी चाहिए. जो जिम्मेदार है, उसके खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलना चाहिए. यह 'मेडिकल टेरिरिज्म' है.'' रामदेव ने कहा कि जब मैंने पहली बार मेडिकल टेरिरिज्म, मेडिकल अनार्की जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था तो लोगों ने कहा यह क्या कह रहे हैं? जो लोग इसमें शामिल हैं, उन्हें कठोर से कठोर दंड मिलना चाहिए. उन्होंने मानवता को शर्मशार किया है और ऐसे में उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए. यह भी पढ़ें: एलोपैथी विवाद पर 'आजतक' से बोले बाबा रामदेव- डॉक्टरों को प्रणाम, बयान ले चुका हूं वापस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









