
कुंभलगढ़ में एकाएक सैलाब में फंसी स्कूल बस, न्यूज़रूम में देखें बड़ी ख़बरें
AajTak
कुंभलगढ़ के पास भारी बारिश की वजह से तालाब टूट गया. अचानक सड़क पर आए सैलाब में स्कूल से आ रहे बच्चे फंस गये. एक कार भी पानी की तेज धार के बीच फंसी हुई नज़र आ रही है. पानी का बहाव इतना तेज था कि सब कुछ बहा ले जा रहा था. आठ बच्चे इस सैलाब के बीच पेड़ों के सहारे अटके हुए थे....बच्चें के पानी में फंसने पर हड़कंपमच गया. देखें...

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











