
कीमत में 28000 रुपये की भारी कटौती, मिनटों में ही SOLD OUT हो गई ये बाइक!
AajTak
रिवोल्ट मोटर्स की इलेक्ट्रिक बाइक RV400 को ग्राहकों का जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है. 15 जुलाई को दूसरी बार बुकिंग शुरू हुई और चंद मिनट में सभी बाइकें बिक गईं. कुछ ही देर कंपनी को सोल्ड आउट का बैनर लगाना पड़ गया.
रिवोल्ट मोटर्स की इलेक्ट्रिक बाइक RV400 को ग्राहकों का जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है. 15 जुलाई को दूसरी बार बुकिंग शुरू हुई और चंद मिनट में सभी बाइकें बिक गईं. कुछ ही देर कंपनी को सोल्ड आउट का बैनर लगाना पड़ गया. पहली बार में सभी बाइक की बुकिंग होने में 2 घंटे का समय लगा था. इलेक्ट्रिक बाइक RV400 को लेकर युवाओं में दीवानगी देखी जा रही है. इसका लुक बेहद शानदार है. इसलिए बढ़ते पेट्रोल के दाम को देखकर लोग इलेक्ट्रिक बाइक की तरफ रुख कर रहे हैं, और उनके बीच Revolt RV400 बेहतर बिकल्प बनकर उभरा है. इलेक्ट्रिक बाइक RV400 एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 150 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है. इस बाइक में कंपनी ने 3.24Kwh लिथियम-आयन बैटरी का प्रयोग किया गया है. जो 85 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ने में सक्षम है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












