
कीड़ों को Kiss करने के लिए शख्स ने बनाया डिवाइस, खुद भी चूम रहा, बताई वजह
AajTak
दुनिया भर में लोग अजीबोगरीब चीजें करने से पीछे नहीं हट रहे. इस शख्स ने भी कुछ ऐसा ही किया है. ये शख्स बाकायदा कीड़ों को किस कर रहा है. इसके लिए उसने एक खास डिवाइस भी बनाया है. उसने किस करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है.
इंसानों को किस करने के बारे में तो आपने सुना होगा. लेकिन क्या कभी किसी को कीड़े चूमते हुए देखा है? एक शख्स कुछ यही कर रहा है. जस्टिन नाम के इस शख्स ने इसके लिए बाकायदा एक डिवाइस भी बनाया है. इसी की मदद से वो कीड़ों को किस कर पा रहा है. इसका नाम 'बगकिस' रखा गया है. डिवाइस को छोटे साइज की बेबी डॉल के लिप्स से बनाया गया. इसमें आगे की तरफ स्प्रिंग लगे हैं.
34 साल के जस्टिन ने इससे जुड़ा एक वीडियो अपने टिकटॉक अकाउंट पर शेयर किया है. यहां उनके चार लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. उनके इस वीडियो को 15 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, उनका कहना है, 'बगकिस का आनंद लेने का सबसे अच्छा तरीका सिलिकॉन बाइट पीस को अपने मुंह से पकड़ना और फिर छोटे लिप्स को कीड़े की तरफ करना है.'
किस करने का सही तरीका बताया
जस्टिन पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. उन्होंने कीड़ों को किस करने से जुड़े कई वीडियो अपने टिकटॉक अकाउंट पर शेयर किए हैं. उनका कहना है, 'धीरे से स्मूच करें, कीड़े की तरफ धैर्य से छोटे लिप्स को प्रेस करें. आपको आंखें नहीं मिलानी हैं, क्योंकि इससे कुछ कीड़े डर सकते हैं.'
उन्होंने अभी तक सांप से लेकर चींटी तक को किस किया है. एक अन्य वीडियो में उन्होंने तितली को किस किया. साथ ही ये भी बताया कि किस चीज ने उन्हें ये डिवाइस बनाने के लिए प्रेरित किया था.
बताया क्यों बनाया डिवाइस?

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










