
किस State में फैला कितना Corona संक्रमण, आंकड़ों की मदद से जानें
AajTak
कोविड के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं. महाराष्ट्र 18,466 नए केस के साथ सबसे आगे है. इसके बाद पश्चिम बंगाल का नंबर है. यहां कल 9073 केस आए हैं. दिल्ली में भी संक्रमण तेज है. य़हां कल 5481 केस आए. इसके बाद तमिलनाडु और झारखंड का नंबर है. कर्नाटक में भी 2,479 केस कल आए. गुजरात में कल 2265 नए मरीज मिले. तेलंगाना और पंजाब में भी एक हजार से ज्यादा नए केस कल आए. यूपी और बिहार में दैनिक केस तेजी से हजार पार करने की तरफ बढ़ रहे हैं. अगर शहरों की बात करें तो मुंबई में कोरोना के दैनिक केस दस हजार पार कर चुके हैं. कोलकाता में दैनिक केस कल 4759 आए. दिल्ली में पांच हजार से ज्यादा, बेंगलुरु में दैनिक केस दो हजार पार कर चुके हैं. देखिए ये रिपोर्ट.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










