
किस राज्य के लोग सबसे ज्यादा पीते हैं शराब? दिलचस्प है बिहार का आंकड़ा
AajTak
भारत में शराब पीने वालों को लेकर एक आंकड़ा सामने आया है जिससे पता चलता है कि देश में शराब पीने वालों की संख्या में कमी आई है लेकिन कई राज्यों में पीने वालों का प्रतिशत बढ़ा है.
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (NFHS) की तरफ से जारी हालिया आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में हर पांचवां पुरुष यानी देश के 22.4% पुरुष शराब के शौकीन हैं. लेकिन अच्छी बात यह है कि भारत में शराब पीने वाले पुरुषों के प्रतिशत में कमी आई है. 2015-16 में यह आंकड़ा 29.2 प्रतिशत था जो कि अब कम हुआ है. हालांकि, कुछ राज्य राष्ट्रीय औसत से आगे निकल रहे हैं.
शराब पीने वाले पुरुषों में 59.1 प्रतिशत के साथ गोवा सबसे आगे है, इसके बाद अरुणाचल प्रदेश (56.6 प्रतिशत), तेलंगाना (50 प्रतिशत), झारखंड (40.4 प्रतिशत), ओडिशा (38.4 प्रतिशत), सिक्किम (36.3 प्रतिशत), छत्तीसगढ़ (35.9 प्रतिशत), तमिलनाडु (32.8 प्रतिशत), उत्तराखंड (32.1 प्रतिशत), आंध्र प्रदेश (31.2 प्रतिशत), पंजाब (27.5 प्रतिशत), असम (26.5 प्रतिशत), केरल (26 प्रतिशत) और पश्चिम बंगाल (25.7 प्रतिशत) का स्थान है.
बिहार में 2016 में शराबबंदी लागू की गई थी लेकिन आंकड़े बताते हैं कि वहां भी शराब की खपत को खत्म नहीं किया जा सका है. 2015-16 में बिहार में शराब पीने वाले पुरुष 28.9 प्रतिशत थे और अब भी 17 प्रतिशत पुरुष शराब पीते हैं. ये जानकारियां राज्यसभा में डॉ. वी. शिवदासन की तरफ से उठाए गए सवाल के जवाब में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से आई हैं.
शराब को लेकर 2015-16(NFHS-4) और 2019-21 (NFHS-5) के आंकड़ों का हवाला देते हुए, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, '2015-16 के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 15-49 साल की महिलाओं और पुरुषों का शराब का सेवन करने का प्रतिशत क्रमशः 1.2 प्रतिशत और 29.2 प्रतिशत था. 2019-21 में यह प्रतिशत महिलाओं के लिए 0.7 प्रतिशत और पुरुषों के लिए 22.4 प्रतिशत घट गया.'
एनएफएचएस-4 और एनएफएचएस-5 के आंकड़ों की तुलना करें तो एक विरोधाभासी स्थिति देखने क मिलती है. भले ही राष्ट्रीय स्तर पर शराब पीने वालों की संख्या में कमी आई है लेकिन कुछ इलाकों में पीने वालों का प्रतिशत बढ़ा है.
राष्ट्रीय स्तर पर, आंकड़े एक गंभीर कहानी बताते हैं. 2015-16 और 2019-21 के बीच, शराब का सेवन करने वाले 15-49 आयु वर्ग के पुरुषों का प्रतिशत 29.2 प्रतिशत से घटकर 22.4 प्रतिशत हो गया है. भारत में शराब पीने वाली महिलाओं की संख्या 1.2 प्रतिशत से घटकर 0.7 प्रतिशत हो गई.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










