
किस्मत हो तो ऐसी... 2 हजार में खरीदी थी ये चीज, अब 50 लाख रुपये से ज्यादा में बिकी!
AajTak
शख्स ने कहा कि मुझे नहीं पता था कि ये चीज इतनी महंगी बिकेगी. एक दिन जब एक्सपर्ट से संपर्क किया तब इस बात का पता चला. शुरुआत में इसकी कीमत 51 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है.
कहते हैं कि किस्मत बदलते देर नहीं लगती. जिंदगी में कब-क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता. अब इस शख्स को ही देख लीजिए, जो रातोरात लखपति बन गया. वो भी अनजाने में. उसने जिस चीज को महज 2 हजार रुपये में खरीदा था, वो बेशकीमती निकली. इसने शख्स की किमस्त बदलकर रख दी. उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. आइए जानते हैं पूरा मामला...
दरअसल, ब्रिटेन में एक शख्स ने दुकान से दो जार (चीनी-मिट्टी से बने बर्तन) खरीदे थे. इसके लिए उसने 2 हजार खर्च किए थे. उसे इन जारों (Jars) पर बनी नक्काशी बेहद पसंद आई थी. लेकिन बाद में पता चला कि ये जार 18वीं शताब्दी के हैं और चाइना के राजपरिवार से जुड़े हैं. जिसके चलते एक ऑक्शन में इनकी कीमत 50 लाख रुपये से भी ज्यादा आंकी गई.
मिरर यूके के मुताबिक, जार को खरीदने वाले की शख्स की पहचान उजागर नहीं की गई है. कुछ समय पहले उसने लंदन स्थित एक चैरिटी शॉप से चीनी-मिट्टी के बने दो जार खरीदे थे, जिनके अब 50,000 पाउंड में बिकने की उम्मीद है.
बताया गया कि 4.5 इंच ऊंचे ये जार (Jar) 18वीं शताब्दी में किंग राजवंश (Qing Dynasty) के शाही भट्ठों में बनाए गए थे. इन पर लाल, पीले व नीले रंग की फूल-पत्तियां बनी हुई हैं. इस पर की गई नक्काशी काफी कमाल की है. Qing राजवंश चीन का आखिरी राजवंश था, जिसने चीन पर 1644 से 1912 तक राज किया था.
अनजाने में बन गया लखपति
शख्स ने कहा कि मुझे नहीं पता था कि चीनी-मिट्टी से बने ये बर्तन इतने महंगे बिकेंगे. एक दिन जब ऑक्शन करने वालों लोगों से बात हुई तब इसका पता चला. शुरुआत में इसकी कीमत 51 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है. इस तरह शख्स एक झटके में लखपति बन गया. वो भी अनजाने में, क्योंकि उसे इसकी कीमत का अंदाजा नहीं था.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










