
'किसी भी पुरुष को पागल कर सकती हूं' खुफिया एजेंट ने खोले हनीट्रैप के राज!
AajTak
खुफिया विभाग की एक पूर्व महिला एजेंट ने अपनी ट्रेनिंग के बारे में बताते हुए कहा है कि वह किसी भी पुरुष को अपने प्यार में पागल कर सकती हैं. वह यह टेक्निक अब दूसरी महिलाओं को भी सिखाती हैं. वह सोशल मीडिया पर भी बहुत पॉपुलर हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 12 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
रूसी खुफिया एजेंसी केजीबी की एक पूर्व एजेंट ने दावा किया है कि उन्हें हनीट्रैप की ऐसी ट्रेनिंग दी गई थी वह किसी भी पुरुष को अपने प्यार में पागल कर सकती हैं. उन्होंने दावा किया है कि उनकी जैसी ही ट्रेनिंग पाए दर्जनों एजेंट्स फिलहाल ब्रिटेन में काम कर रही हैं. केजीबी एजेंट ने यह भी कहा कि रूसी लोगों का विश्वास जीतने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उनको सिखाए गए साइकोलॉजिकल ट्रिक्स में से कुछ का इस्तेमाल किया था.
इस पूर्व केजीबी एजेंट का नाम एलीया रोजा है. डेली स्टार से बातचीत में उन्होंने कहा- कुछ एजेंट्स अलग-अलग देशों में रहते हैं जैसे कि अमेरिका या ब्रिटेन, और वे लोग बेसिक नॉर्मल फैमिली की तरह ही रहते हैं. कभी-कभी दो एजेंट्स, एक पुरुष और एक महिला हो सकता है कि शादी कर लें. उनके बच्चे भी हो सकते हैं. वह आम फैमिली की तरह रहेंगे और आप उनकी सच्चाई नहीं जान पाएंगे.
एलीया ने आगे कहा- आप सोच भी नहीं सकते हैं कि वे लोग दोहरी जिंदगी जी रहे हैं. उनका काम सिर्फ बातें सुनना और जो हो रहा है उस पर गौर करना हो सकता है. यह बहुत शांति का काम है और इसमें कोई ड्रामा नहीं है. सब एजेंट्स जेम्स बॉन्ड नहीं होते हैं.
एलीया ने आगे बताया कि रूसी सरकार को लगता है कि यूरोपीय, अमेरिकी और ब्रिटेन के लोगों की सोच के बारे में जानकारी रखनी जरूरी है. उन्होंने दावा किया है कि पुतिन सोवियत संघ में शामिल सभी देशों को एक साथ लाना चाहते हैं. इसके लिए पुतिन केजीबी की तकनीक का इस्तेमाल कर लोगों को इंफ्लूएंस करते हैं.
एलीया ने कहा कि पुतिन की इमेज बनाने के लिए प्रोपेगैंडा के तहत एक कैंपन किया गया. उन्हें टॉपलेस होकर घोड़े की सवारी करते दिखाया गया. या फिर खजाने की तलाश में समुद्र में छलांग लगाते दिखाया गया. इन सबसे रूसी लोगों की नजर में पुतिन एक सुपर परफेक्ट जेम्स बॉन्ड बन गए.
इसी तरह हनीट्रैप जासूस भी अपना एक परफेक्ट इमेज बनाती हैं जिससे कि पुरुष उनके प्यार में डूब जाते हैं. एलीना ने कहा- अब उनके पास इतनी ताकत है कि वह जाकर यूक्रेन पर कब्जा जमा सकते हैं. वह बिना रूसी लोगों का विश्वास जीते ऐसा नहीं कर सकते थे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










