
किसी ने IAS की नौकरी छोड़ी तो कोई है जमीनी कार्यकर्ता... जानें 'टीम योगी' की पूरी डिटेल
AajTak
दूसरी बार उत्तर प्रदेश के सीएम बने योगी आदित्यनाथ की केबिनेट में 53 मंत्री हैं. यूपी को दो डिप्टी सीएम मिले हैं- केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक.
योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार शपथ ली है. उत्तर प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई मुख्यमंत्री सत्ता में पांच साल रहने के बाद दूसरी बार सीएम बना हो. योगी कैबिनेट में 53 मंत्री हैं, जिसमें दो डिप्टी सीएम शामिल हैं. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को बनाया गया है.
आइए जानते हैं योगी कैबिनेट के मंत्रियों के बारे में-
योगेंद्र उपाध्याय (कैबिनेट मंत्री)
आगरा दक्षिण सीट पर भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र उपाध्याय ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल करके हैट्रिक बनाई. योगेंद्र उपाध्याय ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर छात्र जीवन से ही राजनीति की शुरुआत कर दी थी. इसके बाद वो भाजयुमो में पदाधिकारी रहे. योगेंद्र उपाध्याय अपने समर्थकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं.
बेबी रानी मौर्य (कैबिनेट मंत्री)
आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट से विधायक बनीं बेबी रानी मौर्य, योगी मंत्रीमंडल में शामिल में हो गई हैं. बेबी रानी मौर्य पहली बार विधायक बनी हैं. उन्होंने विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी किरण प्रभा केसरी को मात दी. बेबीरानी मौर्य बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. इनके नाम पर आगरा की पहली महिला मेयर बनने का रिकॉर्ड है. 1995 में बेबी रानी मौर्य आगरा की मेयर बनी थीं. 2000 के बाद वह भारतीय जनता पार्टी के संगठन और आयोगों में विभिन्न पदों पर रहीं. 2018 में उन्हें उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया. सितंबर 2021 में बेबी रानी मौर्य को राज्यपाल पद से हटाकर बीजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







