
किसी ने रचाया स्वंयवर, किसी का वचन लेने का तरीका हुआ वायरल, शादी के ये वीडियो हैरान कर देंगे
AajTak
शादियों का सीजन अपने चरम पर है, और सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी से जुड़े अनगिनत वीडियो छाए हुए हैं. कहीं शादी के संगीत की रंगीनियां लोगों का दिल छू रही हैं, तो कहीं दूल्हे के मजेदार नखरे और अंदाज वायरल हो रहे हैं. किसी वीडियो में दूल्हा-दुल्हन की हल्की-फुल्की नोकझोंक नजर आ रही है, तो कहीं मेहमानों की मस्ती और डांस लोगों का ध्यान खींच रहे हैं.
शादियों का सीजन अपने चरम पर है, और सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी से जुड़े अनगिनत वीडियो छाए हुए हैं. कहीं शादी के संगीत की रंगीनियां लोगों का दिल छू रही हैं, तो कहीं दूल्हे के मजेदार नखरे और अंदाज वायरल हो रहे हैं. किसी वीडियो में दूल्हा-दुल्हन की हल्की-फुल्की नोकझोंक नजर आ रही है, तो कहीं मेहमानों की मस्ती और डांस लोगों का ध्यान खींच रहे हैं.
इन दिनों एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन ने अपने शादी के वचन बेहद सादगी अंदाज में पेश किया है, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया. इस वीडियो को अब तक 24 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
देखें वीडियो
वहीं, एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शादी की रस्मों को स्वयंवर जैसा दिखाया गया है. इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो में कुछ लोग धनुष उठाने की कोशिश करते नजर आते हैं, लेकिन वे जानबूझकर असफल होने का नाटक करते हैं. इसके बाद दूल्हा सीन में एंट्री करता है और आसानी से धनुष उठाकर उसे चलाता है.
देखें वायरल वीडियो
वीडियो में एंट्री गेट पर बने स्टेज पर कुछ लोग वाद्य यंत्र बजाते हुए नजर आते हैं. नीचे लोग आराम से आते-जाते दिख रहे हैं, वहीं म्यूजिशियन अपनी धुनों से शादी के घर में एक सुरीला और खास माहौल बना रहे हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










