
किसी ने किडनैप किया, किसी ने टॉर्चर, किसी ने लगाई लाश ठिकाने... रेणुकास्वामी मर्डर केस में एक्टर दर्शन के 16 मददगार कौन
AajTak
कर्नाटक के मशहूर रेणुका स्वामी मर्डर केस में चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं. बता दें कि 9 जून को बेंगलुरु में एक फ्लाईओवर के पास रेणुका स्वामी की लाश मिली थी. महज दो दिन बाद यानी 11 अक्टूबर को इस मामले में एक्टर दर्शन को अरेस्ट कर लिया गया था.
कर्नाटक के चर्चित रेणुका स्वामी मर्डर केस में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं. अब तक इस मामले में कन्नड़ एक्टर दर्शन तुगुदीपा सहित 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. बता दें कि 9 जून को बेंगलुरु में एक फ्लाईओवर के पास रेणुका स्वामी की लाश मिली थी. महज दो दिन बाद यानी 11 अक्टूबर को इस मामले में एक्टर दर्शन को अरेस्ट कर लिया गया था. इस मर्डर को दर्शन के कहने पर एक गिरोह ने अंजाम दिया था. हत्या के लिए बकायदा रेणुका स्वामी का अपहरण किया गया था.
अब तक अरेस्ट किए गए आरोपियों में चैलेंजिंग स्टार के नाम से मशहूर कन्नड़ एक्टर दर्शन और उसके 16 साथी शामिल हैं. पुलिस को अब तक की जांच में आरोपियों की खौफनाक साजिश का पता चला है. इसमें कई लोगों की एक गैंग शामिल थी, जिसने रेणुका स्वामी की हत्या करने से पहले उसे बुरी तरह से प्रताड़ित किया था.
हत्याकांड में किसकी क्या भूमिका
पवित्रा गौड़ा: पुलिस के मुताबिक पवित्रा गौड़ा घटनास्थल पर मौजूद थी. उसने रेणुका स्वामी पर को चप्पलों से पीटा. इस घटना के पहले दर्शन और पवित्रा के कुछ साथियों ने रेणुका स्वामी को बेंगलुरु के पट्टनगी इलाके में एक पार्किंग यार्ड में भी प्रताड़ित किया था.
1. दर्शन तुगुदीपा: पुलिस के मुताबिक इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता दर्शन तुगुदीपा है, जिसने रेणुका स्वामी के अपहरण और उसकी हत्या में अहम भूमिका निभाई है. दर्शन ने कथित तौर पर रेणुका स्वामी की किडनैपिंग के लिए पैसे दिए थे. उसने रेणुका स्वामी के मर्डर का आपराध खुद पर लेने वाले चार लोगों में से 2 लोगों को 5-5 लाख रुपये भी दिए थे. मर्डर के बाद सबूत नष्ट करने में भी दर्शन शामिल था.
2. राघवेंद्र: इस मामले में गिरफ्तार तीसरा व्यक्ति दर्शन का फैन और गिरोह का सरगना राघवेंद्र है. पुलिस ने बताया कि उसने दर्शन और पवित्रा की तरफ से कथित तौर पर रेणुका स्वामी का अपहरण किया और घटनास्थल पर मौजूद रहकर रेणुका स्वामी पर अटैक भी किया.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








