
किसी को ट्रेन में मिली खबर, कोई चर्च में था... IAS कोचिंग के बेसमेंट में 3 छात्रों की मौतों ने पेरेंट्स को तोड़ कर रख दिया
AajTak
दिल्ली के जिस IAS कोचिंग सेंटर की लाइब्रेरी में पानी भरने से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन छात्रों की मौत हुई थी. इसमें जान गंवाने वाले नेविन के पेरेंट्स को चर्च में प्रेयर के दौरान खबर मिली और तान्या सोनी के पेरेंट्स को ट्रेन में सफर के दौरान पता चला. जबकि श्रेया यादव के चाचा को टीवी देखने पर घटना की जानकारी हुई.
दिल्ली की RAU'S कोचिंग में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन छात्रों की मौत हो गई. यह तीनों छात्र अलग-अलग राज्यों से यूपीएससी की तैयारी करने दिल्ली आए थे. इन छात्रों की पहचान यूपी के अंबेडकर नगर की रहने वाली श्रेया यादव, तेलंगाना के सिकंदराबाद की रहने वाली तान्या सोनी और केरल के एर्नाकुलम के रहने वाले नेविन डाल्विन के रूप में हुई है. जब इस घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को मिली तो किसी के घर वाले ट्रेन में सफर कर रहे थे तो कोई चर्च में प्रेयर कर रहा था.
तेलंगाना की रहने वाली तान्या सोनी (21) की भी इस घटना में मौत हुई थी. तान्या ने अभी 10 दिन पहले ही अपना 21वां बर्थडे मनाया था. तान्या के परिवार को इस घटना की जानकारी उस समय हुई, जब वो ट्रेन में थे. वो अपनी छोटी बेटी के एडमिशन के लिए नागपुर आए हुए थे. जब उनकी बेटी ने कई बार फोन नहीं उठाया तो तान्या की मां ने उसकी दोस्त को कॉल किया और देखने के लिए कहा. जब तान्या के दोस्तों ने इस घटना के बारे में जानकारी दी तो फिर परिवार नागपुर से सीधे दिल्ली पहुंचा.
पीटीआई से बात करते हुए तान्या के पिता ने बताया कि उसने दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और अंग्रेजी में ग्रेजुएशन किया था और पिछले एक महीने से ही इस कोचिंग सेंटर में पढ़ाई शुरू की थी.
ट्रेन में मिली बेटी की मौत की खबर, RAU's IAS में जान गंवाने वाली तान्या के सपने को पिता ने बताया
उनके पिता विजय कुमार ने कहा कि तान्या का शव हमें सौंप दिया गया है और हम अंतिम संस्कार के लिए बिहार जा रहे हैं. तान्या का परिवार बीते 25 सालों से तेलंगाना में रह रहा है. उनके पिता सरकारी कंपनी सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) में काम कर रहे हैं. वह वर्तमान में एससीसीएल में उप महाप्रबंधक हैं.
श्रेया के चाचा ने टीवी पर देखी थी खबर

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







