
किसी और से अफेयर का था शक, प्रेमी ने प्रेशर कुकर से पीटकर की लिव-इन पार्टनर की हत्या
AajTak
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक युवक ने किसी और से अफयर होने के शक में अपनी लिव-इन पार्टनर की प्रेशर कूकर से पीट-पीटकर हत्या कर दी. गर्लफ्रेंड की हत्या करने के बाद से आरोपी युवक फरार था जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि मृतक युवती और आरोपी दोनों ही केरल के रहने वाले थे और वहां नौकरी करते थे.
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक युवक ने कथित तौर पर प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर अपनी लिव-इन पार्टनर को मौत के घाट उतार दिया. हत्या के आरोपी युवक को शक था कि उसकी गर्लफेंड उसे धोखा दे रही है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना बेगुर के माइको लेआउट में हुई थी.
केरल के तिरुवनंतपुरम की रहने वाली 24 साल की देवा पिछले दो सालों से वैष्णव के साथ एक अपार्टमेंट में रह रही थी. आरोपी वैष्णव केरल के कोल्लम का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक, दोनों ने कॉलेज में एक साथ पढ़ाई की थी और सेल्स और मार्केटिंग सेक्टर में काम करते थे.
मृतक युवती के पड़ोसियों ने पुलिस को बताया है कि उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था लेकिन पुलिस ने कहा कि उनमें से किसी ने भी एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी.
वैष्णव को अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में संदेह था कि उसका कहीं और अफेयर चल रहा है. इस बात पर दोनों के बीच लड़ाई होती थी. रविवार को दोनों फिर एक दूसरे से लड़ने लगे जिसके बाद वैष्णव ने युवती को प्रेशर कुकर से बुरी तरह पीट दिया. ज्यादा खून बह जाने की वजह से अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई.
दक्षिण बेंगलुरु के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सीके बाबा ने बताया कि आरोपी ने युवती को प्रेशर कुकर से बुरी तरह पीटा था. घटना के बाद से वैष्णव फरार था, लेकिन पुलिस ने उसे ढूंढकर पकड़ लिया. उस पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है. अधिकारी ने कहा कि, 'हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है.'

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









