
किसी और लड़की संग घर में था बॉयफ्रेंड, इस डिवाइस ने खोली पोल!
AajTak
एलेक्सा यूज करने वाले कुछ लोगों को शायद यह बात पता नहीं होगा कि इसमें आवाज भी रिकॉर्ड होती है. इसी फीचर की वजह से एक महिला ने बॉयफ्रेंड की दूसरी महिला संग अफेयर की बातें सुन लीं. महिला की बॉयफ्रेंड संग रिलेशनशिप खत्म हो गई है. महिला ने टिकटॉक पर आपबीती शेयर की. उनका वीडियो वायरल हो गया.
एक महिला, एलेक्सा स्मार्ट स्पीकर की रिकॉर्डिंग्स सुनकर हैरान रह गईं. दरअसल, रिकॉर्डिंग्स में महिला का बॉयफ्रेंड, किसी और लड़की से बात कर रहा था. रिकॉर्डिंग्स से खुलासा हुआ कि बॉयफ्रेंड, उसे धोखा दे रहा है. बेवफाई की यह कहानी महिला ने टिकटॉक पर शेयर की. महिला का अब बॉयफ्रेंड से अलगाव हो गया है.
'एलेक्सा', वॉयस असिस्टेंट कमांड को फॉलो करती है. लेकिन कई लोगों को शायद इस बात की जानकारी नहीं होगी कि डिवाइस आवाज रिकॉर्ड भी करती है. इसी वजह से जेसिका लोमैन ने अपने बॉयफ्रेंड की दूसरी महिला से बात करते हुए रिकॉर्डिंग्स सुन लीं.
टिकटॉक वीडियो में जेसिका ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने एक्स-पार्टनर को दूसरी महिला के साथ बात करते हुए पकड़ा. वीडियो क्लिप में उन्होंने 'एलेक्सा' की रिकॉडिंग भी शेयर की. जेसिका ने वीडियो का कैप्शन लिखा- 'तो ऐसे मैंने अपने बॉयफ्रेंड को चीटिंग करते हुए पकड़ा, मुझे जानकारी नहीं थी कि एलेक्सा रिकॉर्डिंग कर लेता है.'
एलेक्सा से जो रिकॉर्डिंग जेसिका को मिली, उसमें साफ तौर पर सुनाई दे रहा है कि जेसिका का बॉयफ्रेंड किसी और महिला के साथ घर में था. बैकग्राउंड में महिला की आवाज सुनाई दे रही है. जेसिका के इस वायरल वीडियो को अब तक 26 लाख से अधिक लोगों ने देखा है.
'खरीदूंगी एलेक्सा, बॉयफ्रेंड पर करुंगी ट्राय' जेसिका का यह वीडियो देख टिकटॉकर्स भी हैरान रह गए. कई महिला यूजर्स ने फनी कमेंट करते हुए लिखा कि एलेक्सा के इस फंक्शन के बारे में उन्हें भी जानकारी नहीं थी, इसे वह अब घर पर बॉयफ्रेंड के ऊपर ट्राय करेंगी. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि क्रिसमस के मौके पर वह इसे बॉयफ्रेंड को गिफ्ट करेंगी.
जेसिका की तरह एक अन्य महिला ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने भी एलेक्सा के माध्यम से बॉयफ्रेंड को बेवफाई करते हुए पकड़ा था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










