
'किसान पुत्र उपराष्ट्रपति मिलने पर गर्व है', जगदीप धनखड़ को PM समेत कई नेताओं ने खास अंदाज में दी बधाई
AajTak
एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ शनिवार को भारत के नए उपराष्ट्रपति के रूप में चुने गए. जगदीप धनखड़ ने संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को बड़े अंतर से हराया. धनखड़ के 528 वोट मिले तो वहीं मार्गरेट अल्वा को महज 182 वोट ही मिले. वहीं 15 वोट अमान्य हो गए थे.
पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को शनिवार को भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया. देश के दूसरे शीर्ष पद पर चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने जगदीप धनखड़ को अलग-अलग तरह से बधाई दीं.
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "मैं उन सभी सांसदों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने श्री जगदीप धनखड़ जी को वोट दिया है. ऐसे समय में जब भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, हमें एक ऐसे किसान पुत्र उप राष्ट्रपति पर गर्व है, जिसके पास उत्कृष्ट कानूनी ज्ञान और बौद्धिक कौशल है."
I thank all those MPs who have voted for Shri Jagdeep Dhankhar Ji. At a time when India marks Azadi Ka Amrit Mahotsav, we are proud to be having a Kisan Putra Vice President who has excellent legal knowledge and intellectual prowess. @jdhankhar1 pic.twitter.com/JKkpyAkv3i
वहीं भारत के नए उपराष्ट्रपति चुने जाने पर जगदीप धनखड़ को बधाई देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह एक बहुत ही सक्षम व्यक्ति हैं.
राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, "श्री जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति चुनाव जीतने पर बधाई. उनका लंबा सार्वजनिक जीवन, व्यापक अनुभव और लोगों के मुद्दों की गहरी समझ निश्चित रूप से राष्ट्र को लाभान्वित करेगी. मुझे विश्वास है कि वह एक असाधारण वीपी और राज्यसभा के सभापति बनेंगे."
Congratulations to Shri Jagdeep Dhankhar on winning the Vice Presidential elections. His long public life, wide experience and deep understanding of people’s issues will certainly benefit the nation. I am confident that he will make an exceptional VP & Rajya Sabha Chairman.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






