
किसानों के पुनर्वास को शॉर्ट-मिड और लॉन्गटर्म प्रोजेक्ट पर काम कर रहा केंद्र, PM के दौरे से पंजाब को कई उम्मीदें?
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे, जहां पीएम प्रभावति लोगों और किसानों से बातचीत करेंगे. सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार पंजाब के किसानों के पुनर्वास के लिए कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है. बताया जा रहा है कि पीएम का ये दौरा वाजपेयी-बादल काल की बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं से प्रेरित हो सकता है, जहां लॉन्ग टर्म उपायों पर जोर दिया गया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को बाढ़ प्रभावित पंजाब का दौरा करेंगे, जहां वह स्थिति का जायजा लेंगे. सूत्रों का कहना है कि बाढ़ से प्रभावित लोगों और किसानों से पीएम सीधी बातचीत करेंगे. केंद्र सरकार का कहना है कि संकट की इस स्थिति में पंजाब को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा. केंद्र और राज्य सरकार मिलकर राहत व पुनर्वास के कामों को गति देंगे. पीएम एक इस दौरे से पंजाब के लोगों को कई उम्मीदें हैं.
सरकारी सूत्रों ने बताया कि पीएम का फोकस खेतों से गाद हटाने, बीमारियों की रोकथाम तथा पानी उतरने के बाद मृत पशुओं के सुरक्षित निपटान पर होगा.
इसके अलावा सतलुज, ब्यास, रावी और घग्गर नदियों के कमजोर तटबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा जो सालों से अवैध खनन के कारण क्षतिग्रस्त हो चुके हैं.
'कई प्रोजेक्ट पर चल रहा है काम'
सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार किसानों की वापसी के लिए अल्पकालिक (शॉर्ट टर्म), मध्यमकालिक (मिड टर्म) और दीर्घकालिक (लॉन्ग टर्म) योजनाओं पर काम कर रही है. शॉर्ट टर्म योजना में तत्काल राहत, बीज व उर्वरक वितरण शामिल है, जबकि दीर्घकालिक में बाढ़ नियंत्रण के लिए नई परियोजनाएं हो सकती हैं.
वाजपेयी-बादल काल से प्रेरित होगा दौरा

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










