
किसानों के ट्रैक्टर मार्च के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर अलर्ट, दिल्ली-NCR वाले पढ़ लें ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी
AajTak
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की ओर से यमुना एक्सप्रेसवे, लुहारली टोल प्लाजा और महामाया फ्लाई ओवर पर ट्रैक्टर मार्च और अग्रिम आदेश पर दिल्ली कूच किया जाना प्रस्तावित है. इसको देखते हुए कई मार्गों पर डायवर्जन किया गया है. नोएडा ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी और डायवर्जन प्लान जारी कर दिया गया है.
किसान आंदोलन के 14वें दिन आज (26 फरवरी) एक बार फिर किसान सड़कों पर उतरेंगे. एक तरफ शंभू बॉर्डर पर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ संयुक्त किसान मोर्चा ने देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया है. दावा ये है कि राष्ट्रीय और स्टेट हाइवे पर सैकड़ों ट्रैक्टर उतरेंगे लेकिन इससे ट्रैफिक में दिक्कत नहीं आएगी. हालांकि, नोएडा पुलिस ने पूरे इंतजाम कर लिए हैं.
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की ओर से यमुना एक्सप्रेसवे, लुहारली टोल प्लाजा और महामाया फ्लाई ओवर पर ट्रैक्टर मार्च और अग्रिम आदेश पर दिल्ली कूच किया जाना प्रस्तावित है. इसको देखते हुए कई मार्गों पर डायवर्जन किया गया है. नोएडा ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी और डायवर्जन प्लान जारी कर दिया गया है.
किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए गौतमबुद्धनगर से दिल्ली बॉर्डर लगने वाले मार्गों और यमुना एक्सप्रेसवे, लुहारली टोल प्लाजा आदि पर यातायात दबाव बढ़ने की स्थिति में आवश्यकतानुसार यातायात का डायवर्जन किए जाने का फैसला लिया गया है. यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली जाने वाले और सिरसा से परीचौक होकर सूरजपुर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का आगमन प्रतिबंधित कर दिया गया है.
वाहन चालक यातायात असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर आगे की ओर जा सकते हैं-

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









