
किसानों के खाते में आज आएंगे 2000 रुपये, पीएम मोदी 11 बजे जारी करेंगे सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त
AajTak
pmkisan.gov.in, PM Kisan Yojana 20th Installment: आखिरकार वो दिन आ ही गया, जिसका इंतजार देश के 9.7 करोड़ किसानों को पिछले 4 महीने से था. पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त आज, 2 अगस्त को जारी होने के साथ ही लाभार्थी किसानों के खाते में 2000 रुपये आ जाएंगे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे वाराणसी से पीएम किसान सम्मान योजना की 20वीं किस्त जारी करेंगे.
PM Kisan 20th Installment: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 2 अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी करेंगे. इसी के साथ देशभर के 9.7 करोड़ किसानों के खाते में 2000 रुपये पहुंच जाएंगे.
कितने बजे आएंगे पीएम किसान योजना के पैसे? पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के पैसे किसानों के खाते में 02 अगस्त को ट्रांसफर किए जाएंगे. पीएम मोदी का वाराणसी में सुबह 11 बजे कार्यक्रम शुरू होगा. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी करेंगे.
किन किसानों को मिलेगा 20वीं किस्त का लाभ? पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त (PM Kisan 20th Installment) का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर सही और अपडेटेड है. जिसमें e-KYC, बैंक डिटेल्स एवं जमीन के कागज अपडेट होने जरूरी हैं. ऐसे में किसानों को आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर बेनिफिशियरी लिस्ट (PM Kisan Beneficiary List) में अपना नाम एवं स्टेटस चेक कर सकते हैं.
ऐसे चेक करें बेनिफिशयरी लिस्ट में नाम है या नहीं-
आधिकारिक वेबसाइट: https://pmkisan.gov.in पर जाएं. - “Farmer Corner” में जाकर “Beneficiary Status” पर क्लिक करें. - अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें. - अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर दर्ज करें. - सभी जानकारी भरने के बाद “Get Report” पर क्लिक करके अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं.
पीएम किसान योजना के लिए पात्रता सरकार ने पीएम-किसान योजना के लिए कुछ नियम बनाए हैं. जिसमें किसानों का आधार कार्ड उनके बैंक खाते से लिंक होना और e-KYC कराना जरूरी है. साथ ही जमीन का सत्यापन भी अनिवार्य है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






