
किसानों का आंदोलन 'राजनीतिक', त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले- हथियार लेकर आ रहे किसान
AajTak
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किसानों के आंदोलन के पीछे 'राजनीतिक लोगों' के होने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि किसान जेसीबी, ट्रैक्टर और हथियार लेकर पहुंच रहे हैं, क्योंकि यह आंदोलन किसानों का नहीं है, राजनीतिक है.
पंजाब-हरियाणा के किसानों के आंदोलन पर उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दावा किया कि इसके पीछे राजनीतिक लोग हैं. पूर्व सीएम बदायूं में थे, जहां उन्होंने खिलाड़ियों और महिलाओं के लिए कई सेल्फ-हेल्प समूहों का उद्घटन किया. इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में किसान आंदोलन पर भी प्रतिक्रिया दी.
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, "किसानों का आंदोलन किसानों का नहीं बल्कि राजनीतिक है. किसान आंदोलन में जेसीबी, ट्रैक्टर और हथियार लेकर पहुंच रहे हैं क्योंकि इस आंदोलन के पीछे राजनीतिक लोग हैं."
हल्द्वानी हिंसा को त्रिवेंद्र रावत ने बताया सुनियोजित
उत्तराखंड के हलद्वानी जिले में हुई हिंसा पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने सुनियोजित हिंसा बताया. उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है. बीजेपी नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि लोगों ने छतों पर पत्थर जमा किए थे, पुलिस स्टेशन पर हमला किया गया और पेट्रोल बम फेंके गए. उन्होंने कहा कि हमला एक सुनियोजित साजिश थी.
'दंगाइयों से की जाएगी नुकसान की भरपाई'
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह भी कहा कि हिंसा के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों को हुए नुकसान की भरपाई भी दंगाइयों से की जाएगी. हल्द्वानी के बनभूलपुरा हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई थी. इस हिंसा में पुलिस कर्मियों और पत्रकारों समेत 100 से ज्यादा लोग कथित रूप से घायल हुए थे.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









