
किश्तवाड़ त्रासदी: मलबे में अब भी जिंदगी तलाश रही रेस्क्यू टीम, पीड़ितों से दर्द पर उमर अब्दुल्ला ने लगाया मरहम
AajTak
किश्तवाड़ जिले के चसोटी गांव में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही हुई है. CM उमर अब्दुल्ला ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया. अब तक 65 बॉडीज बरामद हुई हैं और कई लोग लापता हैं. इंडियन आर्मी, NDRF, SDRF और पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं.
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शनिवार सुबह किश्तवाड़ जिले के चसोटी गांव पहुंचे, जहां हाल ही में आए फ्लैश फ्लड से भारी तबाही मची है. उन्होंने सबसे पहले गुलाबगढ़ के पद्दर ब्लॉक का दौरा किया और उसके बाद चसोटी गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया. CM उमर अब्दुल्ला ने मौके पर प्रभावित परिवारों, घायलों और राहत-बचाव कार्य में जुटे अफसरों से मुलाकात की. अब तक के अपडेट्स के मुताबिक, मलबे से 65 शव बरामद किए गए हैं और रेस्क्यू टीम अब भी जिंदगी की तलाश में जुटी है.
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा, "राहत और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद हम यह जांच करेंगे कि जब मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था, तब क्या प्रशासन कोई प्रिवेंटिव स्टेप्स ले सकता था. सेना, NDRF, SDRF, पुलिस और प्रशासन मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं. राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी जमीनी स्तर पर मदद कर रहे हैं. प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने मुझसे बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया है."
इंडियन आर्मी, NDRF, SDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी
फ्लैश फ्लड प्रभावित क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है. इंडियन आर्मी, NDRF, SDRF, पुलिस और लोकल एडमिनिस्ट्रेशन लगातार लापता लोगों की तलाश और मलबा हटाने का काम कर रहे हैं.
इस घटना पर केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने तुरंत संज्ञान लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यक्तिगत तौर पर इस पर नजर रखी. उन्होंने बताया, "इसके बाद रातों-रात वाहन से इक्विपमेंट यहां लाए गए. CRPF भी तुरंत यहां पहुंची.
रोड से मलबा हटाने के लिए मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा है

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








