
किलर बहू की कहानी: ससुर से संबंध बनाने के एवज में लेती थी पैसे, फिर एक दिन 'प्राइवेट रूम' में मिली बुजुर्ग की लाश
AajTak
Killer Bahu Story: बहू और ससुर के बीच रिश्ता था. घर से बाहर एक प्राइवेट रूम में दोनों अनैतिक संबंध बनाते थे. ससुर इसके एवज में बहू को रुपये देता था. लेकिन फेसबुक के जरिए बहू एक अन्य युवक के संपर्क में आई और युवक ने उसे विदेश जाने का लालच दिया. जरूरत थी 2 लाख रुपए की. जब रकम नहीं मिली तो बहू ने प्राइवेट पार्ट काटकर ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी.
गुजरात के खेड़ा जिले से सामने आई एक रंगीनमिजाज बहू की कहानी ने सबको चौंका कर रख दिया है. 2 लाख रुपए के लिए बहू ने ससुर को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. खुलासा हुआ कि बहू और ससुर के बीच रिश्ता था. घर से बाहर एक प्राइवेट रूम में दोनों अनैतिक संबंध बनाते थे. ससुर इसके एवज में बहू को रुपये देता था. लेकिन फेसबुक के जरिए बहू एक अन्य युवक के संपर्क में आई और युवक ने उसे विदेश जाने का लालच दिया. जरूरत थी 2 लाख रुपए की. जब रकम नहीं मिली तो बहू ने प्राइवेट पार्ट काटकर ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
खेड़ा जिले के डाकोर स्थित भगत जैन इलाके में निवासी जगदीश शर्मा (75 वर्ष) 3 दिन से लापता थे. चिंतित परिवार ने सभी जगह जगदीशभाई की खोजबीन शुरू की. बड़े बेटे विजयभाई शर्मा समेत कुछ लोग खोज करते हुए चोल वाले पहुंचे तो घर पर ताला लगा था. लेकिन जब ताला तोड़कर घर में देखा तो लापता जगदीशभाई का शव नग्न हालत में क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला. तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी गई.
मृतक के बड़े बेटे की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की. डाकोर पुलिस ने मृतक के क्षत-विक्षत शव को फॉरेंसिक लैब में भेज दिया. वहां से रिपोर्ट आई कि मृतक की मौत सिर और प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट लगने से हुई है. उधर, फरियादी बेटे ने अपने छोटे भाई की पत्नी मनीषा शर्मा पर संदेह जताया. पुलिस ने जगदीशभाई के छोटे बेटे की पत्नी मनीषा शर्मा से कड़ी पूछताछ शुरू की. इस दौरान मनीषा ने जो सच बताया, उससे सभी दंग रह गए.
पुलिस की पूछताछ में बहू ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया, वह अपने ससुर जगदीशभाई के साथ अक्सर अनैतिक संबंध बनाती थी और इस अफेयर के बदले में ससुर उसकी आर्थिक मदद कर रहा था. लेकिन तकरीबन एक माह पहले मनीषा फेसबुक के जरिए एक दोस्त के संपर्क में आई. उस दोस्त ने मनीषा को विदेश जाने का झांसा दिया. मनीषा भी विदेश जाने के ख्वाब देखने लगी.
लेकिन विदेश जाने के लिए 2 लाख रुपए की जरूरत थी. इसलिए मनीषा ने अपने ससुर से दो लाख रुपए की मांग की और ससुर ने इससे इनकार कर दिया. पैसे न देने के कारण मनीषा को गुस्सा आ गया और उसने ससुर की हत्या करने की साजिश रच डाली.
इसके तहत वह खुद ससुर के साथ चोल वाले घर गई. फिर शारीरिक संबंध बनाने के दौरान मनीषा ने ससुर के प्राइवेट पार्ट पर हथियार से वार कर दिया. यही नहीं, ठंडे कलेजे से सिर पर वार कर ससुर की हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी बहू घर के बहार ताला डालकर चली गई. इस तरह से परीवार के साथ रहने लगी, जैसे कुछ हुआ ही नहीं हो.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







