
किर्गिस्तान में 3 पाकिस्तानी छात्रों की लिंचिंग के बाद सहमे स्टूडेंट्स, लाहौर पहुंचा 180 छात्रों का पहला बैच
AajTak
पाकिस्तानी मीडिया में चल रहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक बिश्केक में हुई घटना में 3 पाकिस्तानी छात्रों की मौत हो चुकी है. किर्गिस्तानी मीडिया के मुताबिक 13 मई को किर्गिज छात्रों और मिस्र के मेडिकल छात्रों के बीच लड़ाई का एक वीडियो इंटरनेट पर शेयर होने के बाद इस मामले ने और तूल पकड़ लिया और स्थानीय छात्रों ने विदेशी स्टूडेंट्स को निशाना बनाना शुरू कर दिया.
किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में विदेशी और स्थानीय छात्रों के बीच हिंसक झड़प हो गई है. हालात इतने खराब हो गए हैं कि अब तक पाकिस्तान के तीन छात्रों की लिचिंग की बात भी सामने आ रही है. इस बीच पाकिस्तानी छात्रों का पहला बैच किर्गिस्तान से लाहौर पहुंच चुका है. इस बैच में 180 छात्र हैं. पाकिस्तानी छात्रों को स्पेशल फ्लाइट KA571 से लाहौर लाया गया है. पाकिस्तान के मंत्री ने लाहौर में छात्रों को रिसीव किया है.
बता दें कि पाकिस्तानी मीडिया में चल रहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक बिश्केक में हुई घटना में 3 पाकिस्तानी छात्रों की मौत हो चुकी है. किर्गिस्तानी मीडिया के मुताबिक 13 मई को किर्गिज छात्रों और मिस्र के मेडिकल छात्रों के बीच लड़ाई का एक वीडियो इंटरनेट पर शेयर होने के बाद इस मामले ने और तूल पकड़ लिया और स्थानीय छात्रों ने विदेशी स्टूडेंट्स को निशाना बनाना शुरू कर दिया.
PAK पीएम ने की हमले की पुष्टि
किर्गिज मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिश्केक में मेडिकल शिक्षण संस्थानों के कुछ छात्रावासों, पाकिस्तान सहित अन्य देशों के छात्रों के निजी आवासों पर हमला किया गया है. बता दें कि छात्रावासों में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के स्टूडेंट्स रहते हैं. किर्गिज छात्रों के द्वारा पाकिस्तान की कुछ फीमेल स्टूडेंट्स को परेशान करने का मामला भी सामने आया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक्स पर एक पोस्ट में अपने देश के छात्रों पर हमले की पुष्टि की है.
छात्रों को अंदर रहने की सलाह
उन्होंने लिखा, 'किर्गिस्तान के बिश्केक में पाकिस्तानी छात्रों को साथ हुई घटना को लेकर चिंतित हूं. मैंने पाकिस्तानी राजदूत को आवश्यक मदद और सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है. मेरा कार्यालय भी दूतावास के संपर्क में है और स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है.' किर्गिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत हसन जैगम ने शनिवार सुबह एक्स पर लिखा, 'बिश्केक में छात्रावासों पर भीड़ द्वारा हिंसा को देखते हुए, हम सभी पाकिस्तानी छात्रों को स्थिति सामान्य होने तक घरों के अंदर ही रहने की सलाह देते हैं.'

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








