
किर्गिस्तान में फंसे भारतीय स्टूडेंट्स के लिए आगे आई गुजरात सरकार, दूतावास से बात की
AajTak
किर्गिस्तान में रहने वाले भारतीय स्टूडेंट्स राजदूतावास के संपर्क में रहकर जानकारी देने के लिए 24x7 चलने वाले दो हेल्पलाइन नंबर 055710041 और 055005538 शुरू किए गये हैं. साथ ही सीएम भूपेंद्र पटेल ने स्टूडेंट्स के माता - पिता से अपील की है कि कुछ लोगों की तरफ से हमले को लेकर फैलायी जा रही अफवाह से बचें.
किर्गिस्तान में 13 मई के बाद से हिंसा भडकी हुई है. जिसके बाद किर्गिस्तान में पढ़ाई के लिए गये भारतीय स्टूडेंट्स पर हमले की घटनाएं भी सामने आ रही हैं. ऐसे में गुजरात के सूरत से 100 स्टूडेंट्स जो किर्गिस्तान में मौजूद हैं उनके माता - पिता ने अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गुजरात सरकार से मदद की गुहार लगाई है. जिसके बाद से गुजरात सरकार सक्रिय हुई है.
विदेश मंत्रालय से बात करेंगे सीएम भूपेंद्र पटेल किर्गिस्तान में मौजूद गुजरात के 100 स्टूडेंट्स की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने विदेश मंत्रालय से बातचीत करने के लिए राज्य के मुख्य सचिव राजकुमार को सूचना दी है. जिसके बाद गुजरात के मुख्य सचिव राजकुमार ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और किर्गिस्तान के राजदूतावास का संपर्क कर स्टूडेंट्स को सुरक्षित देश में वापिस लाने को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी प्राप्त की है.
किर्गिस्तान में मौजूद हैं 17000 भारतीय स्टूडेंट्स बता दें कि, किर्गिस्तान में मेडिकल और दूसरे विषयों की पढ़ाई के लिए गुजरात समेत भारत के 17,000 स्टूडेंट्स मौजूद हैं. किर्गिस्तान स्थित भारतीय राजदूतावास किर्गिस्तान की यूनिवर्सिटीज और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है. भारतीय स्टूडेंट्स की सुरक्षा को लेकर जरूरी तमाम सुविधा करने के आदेश जारी किए गये हैं.
भारतीय स्टूडेंट्स के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किर्गिस्तान में रहने वाले भारतीय स्टूडेंट्स राजदूतावास के संपर्क में रहकर जानकारी देने के लिए 24x7 चलने वाले दो हेल्पलाइन नंबर 055710041 और 055005538 शुरू किए गये हैं. साथ ही सीएम भूपेंद्र पटेल ने स्टूडेंट्स के माता - पिता से अपील की है कि कुछ लोगों की तरफ से हमले को लेकर फैलायी जा रही अफवाह से बचें. मौजूदा हालत को देखते हुए स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन क्लास शुरू कर दी गई हैं. गुजरात समेत देश के स्टूडेंट्स की सुरक्षा और देश में स्टूडेंट्स को वापिस लाने के लिए एयरलाइंस ऑपरेशंस चल रहे हैं.
क्या है मामला?
मीडिय रिपोर्ट्स के मुताबिक किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक (Bishkek) में पिछले हफ्ते कुछ लोकल लोगों ने पाकिस्तान और मिस्र के छात्रों पर हमला कर दिया था. कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद से मामला और भी बिगड़ गया. 13 मई को लड़ाई का जो वीडियो वायरल हुआ, उसमें पाकिस्तान और इजिप्ट के स्टूडेंट्स थे. मगर उससे स्थानीय लोग इतना भड़क गए कि उन्होंने सभी विदेशी स्टूडेंट्स पर हमला शुरू कर दिया.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










