
किराए के बंगले में OTT के लिए चल रही थी अश्लील फिल्मों की शूटिंग... कई राज्यों के युवक-युवतियां पकड़े गए
AajTak
पुणे के लोनावला (Lonavala Pune) में अश्लील वीडियो की शूटिंग करते 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि ये लोग विभिन्न ओटीटी प्लेटफार्म (OTT platform) के लिए अश्लील वीडियो बना रहे थे. पुलिस के हाथ कुछ वीडियो भी लगे हैं, जिनको लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है.
पुणे के लोनावला में अश्लील वीडियो (Porn Videos) बनाने वाले एक गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह गोरखधंधा लोनावला में दो दिन से चल रहा था. यहां अलग-अलग राज्यों के युवक-युवतियां पकड़े गए हैं. कुछ अश्लील वीडियो पुलिस के हाथ लगे हैं. इस दौरान पुलिस ने 15 में से 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इसी के साथ विला किराए पर देने वाले तीन लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है.
जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित लोनावला (Lonavala) में पोर्न वीडियो बनाने वाले गैंग को पकड़ा गया है. लोनावला में अर्णव विला नाम का एक बंगला किराए पर लिया गया था.
लोनावला में स्थित अर्णव विला (Arnav Villa) नाम के बंगले में अलग-अलग राज्यों के 15 युवक-युवतियां पहुंचे थे. पुलिस का कहना है कि ये लोग अश्लील ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए पोर्न वीडियो की शूटिंग कर रहे थे, जबकि भारत में पॉर्न वीडियो बनाना एक क्राइम है, प्रतिबंधित है.
यह भी पढ़ें: पोर्न फिल्म में काम करने वाली महिला को स्कूल ने निकाला, एक्ट्रेस ने ठोका साढ़े सात करोड़ का मुकदमा
जब पुलिस को इस बात की भनक लगी तो अफसरों ने अपने स्तर से जानकारी करवाई. इसके बाद लोनावला ग्रामीण पुलिस ने अर्णव विला पर छापेमारी कर दी. पुलिस को देख अश्लील वीडियोज की शूटिंग कर रहे युवक-युवतियों के होश उड़ गए. पुलिस ने इस दौरान 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








