
किराएदार की अजीब हरकत, घर में छोड़ गया 19 मकड़े और अजगर; देखकर हो जाएंगे हैरान
Zee News
मकानमालिक ने जब घर का गेट खोला तो वो घर के नजारे को देखकर घबरा गया, जिसके बाद उसने जानवरों की देखभाल करने वाले शख्स को फोन किया और मामले की जानकारी दी.
नई दिल्ली: कुछ लोग अजीब हरकतें करने से बाज नहीं आते हैं. ऐसी ही एक हरकत अमेरिका के एक किराएदार ने की, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे. इस किराएदार ने जब घर खाली किया तो उसमें अजीब चीज छोड़ गया, जिसे देखकर घर का मालिक दंग रह गया. दरअसल, किराएदार घर में मकड़े और अजगर छोडकर गया था, जिसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. जानकारी के अनुसार ये घटना अमेरिका के मैने स्टेट के एक अपार्टमेंट की है. इस अपार्टमेंट के मालिक ने एक शख्स को किराए पर मकान दिया. जब मकान खाली करने की बारी आई तो किराएदार 19 मकड़े और अजगर वहीं छोड़ गया. मकान मालिक को जब इसके बारे में पता लगा तो उन्होंने इसकी एक जानवरों की देखभाल करने वाले शख्स मिस्टर ड्र्यू को दी. मकान मालिक की सूचना पर वे उस घर में पहुंचे, और वहां से उन जानवरों को ले आए.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



