
किन गाड़ियों को परमिशन, कितना लगेगा टोल... समंदर पर बने अटल सेतु से जुड़े हर सवाल का जवाब
AajTak
समंदर पर बने देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इस पुल का उद्घाटन किया. ये पुल साउथ मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन कर दिया. ये समंदर पर बना देश का सबसे लंबा पुल है. इस पुल से साउथ मुंबई से नवी मुंबई तक पहुंचने में अब बस 20 मिनट का समय लगेगा. पहले तकरीबन दो घंटा लगता था.
मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक को 'अटल सेतु' के नाम से भी जाना जाएगा. दिसंबर 2016 में इसकी नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी. इसको साढ़े चार साल में पूरा बनना था, लेकिन कोविड महामारी के चलते इसमें समय लग गया.
ये ब्रिज मुंबई और पुणे के बीच लगने वाले समय को भी कम कर देगा. इसके अलावा इससे मुंबई पोर्ट और जवाहरलाल नेहरू पोर्ट के बीच भी बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी. नवी मुंबई में इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी बन रहा है. इस पुल के जरिए वहां भी कम समय में पहुंचा जा सकेगा.
अब चूंकि ये पुल बनकर तैयार हो गया है और इस पर ट्रैफिक शुरू हो गया है तो इससे जुड़े कई सवाल भी हैं. मसलन, ब्रिज पर कौन-कौन सी गाड़ियां चल सकेंगी? इसका फायदा क्या होगा? टोल कितना लगेगा? जानते हैं ऐसे सभी सवालों के जवाब...
1. कहां से कहां तक होगा पुल?
ये पुल साउथ मुंबई के सेवरी से शुरू होगा और नवी मुंबई के न्हावा शेवा तक जाएगा. इससे साउथ मुंबई और नवी मुंबई तक पहुंचने में लगने वाला समय एक-चौथाई कम हो जाएगा. पहले दो घंटे का समय लगता था, लेकिन अब 20 मिनट में पहुंचा जा सकेगा.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








