
किन-किन देशों में चलता है ई-रिक्शा, इन देशों में तो भारत ही करता है सप्लाई
AajTak
ई-रिक्शा के क्षेत्र में भारत एक बड़े बाजार के साथ इसका एक्सपोर्टर भी बनता जा रहा है. आज दुनिया के कई ऐसे देश हैं, जहां की सड़कों पर भारत में बने ई-रिक्शा चल रहे हैं.
भारत के किसी भी कोने में आप चले जाएं, आपको अपनी ही चाल में मंद-मंद चलती ई-रिक्शा या टुक-टुक आपको देखने को मिल जाएगी. चाहे दिल्ली जैसे महानगर हो या फिर कोई सुदूर गांव ये हर जगह उपलब्ध है. पर्यावरण की दृष्टि से भी ये छोटे इलेक्ट्रिक वाहन काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं.
बात अगर ई-रिक्शा की हो रही है, तो ये सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. भारत से पहले ये कई एशियाई देशों में पॉपुलर हो चुका था. काफी बाद में इसका आगमन भारत में हुआ. फिर भी ई-रिक्शा के क्षेत्र में भारत एक बड़े बाजार के साथ इसका एक्सपोर्टर भी बनता जा रहा है. आज दुनिया के कई ऐसे देश हैं, जहां की सड़कों पर भारत में बने ई-रिक्शा चल रहे हैं.
इन देशों में भी धड़ल्ले से चलता है ई-रिक्शा भारत के अलावा इसके पड़ोसी देश पाकिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका के अलावा जापान, थाईलैंड, मलेशिया, ताइवान जैसे देशों में भी इलेक्ट्रिक रिक्शा का काफी क्रेज है. वहीं कई छोटे-बड़े अफ्रीकी और यूरोपीय देशों में भी ई-रिक्शा का परिचालन होता है. ऊर्जा संरक्षण को लेकर जब से इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित किया गया है, तब से ई-कार या बड़े वाहनों ने एशियाई या अफ्रीकी देशों में भले ही पकड़ मजबूत न की हो, लेकिन ई-रिक्शा जैसे छोटे वाहनों ने बढ़िया शुरुआत की है. अगर भारत की ही बात करें तो यहां कम दूरी के परिवहन के लिए गांव हो या शहर ई-रिक्शा की पहुंच अंतिम गंतव्य यानी लोगों के घरों तक है.
इन देशों में भारत से जाता है ई-रिक्शा इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रचलन में लाने के लिए सरकार की ओर से कई तरह की सब्सिडियां भी दी जा रही है. इस वजह से देश में ई-रिक्शा के उत्पादन और परिचालन को काफी बढ़ावा मिला है. यही वजह है कि न सिर्फ भारत में बल्कि देश से बाहर भी ई-रिक्शा का निर्यात किया जा रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत से हर साल हजारों ई-रिक्शा यूनिट व स्पेयर्स नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया, केन्या, मोजाम्बिक, इथियोपिया, मिस्र, मैक्सिको जैसे देशों में सप्लाई करता है. यहां तक की यहां के ई रिक्शा जर्मनी, यूके और जॉर्जिया भी भेजे गए हैं.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










