
कितने पढ़े-लिखे हैं जिम्बॉब्वे के मुजरबानी, जिनकी वजह से घुटनों पर आया ऑस्ट्रेलिया?
ABP News
इस मुकाबले के असली हीरो रहे जिम्बॉब्वे के लंबे कद के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी, जिन्होंने अपनी रफ्तार और उछाल से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को टिकने का मौका ही नहीं दिया.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब Zimbabwe national cricket team ने मजबूत मानी जाने वाली Australia national cricket team को 23 रन से हरा दिया. इस मुकाबले के असली हीरो रहे जिम्बॉब्वे के लंबे कद के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी, जिन्होंने अपनी रफ्तार और उछाल से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को टिकने का मौका ही नहीं दिया. 6 फीट 8 इंच लंबे मुजरबानी ने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 4 विकेट झटके और मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मैदान पर आग उगलने वाले इस गेंदबाज की पढ़ाई लिखाई कितनी है. तो आइए जानते हैं कि जिम्बॉब्वे के मुजरबानी कितने पढ़े लिखे हैं, जिनकी वजह से ऑस्ट्रेलिया घुटनों पर आया.
मुजरबानी का शुरुआती जीवन
ब्लेसिंग मुजरबानी का जन्म 2 अक्टूबर 1996 को हरारे, जिम्बॉब्वे में हुआ. बचपन से ही उन्हें क्रिकेट का शौक था. वे हरारे के ताकाशिंगा क्रिकेट क्लब से जुड़े, जहां उन्होंने पेशेवर ट्रेनिंग ली और अपनी तेज गेंदबाजी को निखारा. उनकी लंबाई शुरू से ही दूसरों से ज्यादा थी, जिसका फायदा उन्हें गेंदबाजी में मिला. उनकी गेंद अतिरिक्त उछाल लेती है, जिससे बल्लेबाजों को परेशानी होती है.
कितने पढ़े लिखे हैं मुजरबानी?

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि पर 3 अद्भुत योग, घटस्थापना किस मुहूर्त में करना सही होगा जानें
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 19-27 मार्च तक रहेगी. माता रानी के आगमन वाले दिन बेहद शुभ संयोग बन रहे हैं. ऐसे में देवी की पूजा किस मुहूर्त में करना सही होगा, राहुकाल कब तक है जान लें.












