
कितनी भी मिसाइल मंगा ले PAK, भारत की इन मिसाइलों के आगे कुछ भी नहीं
AajTak
पाकिस्तान AIM-120, PL-15 मिसाइलें मंगवा रहा, लेकिन DRDO की VSHORAD (6 किमी), Astra (200 किमी), Rudram (250 किमी), NRSAM (25 किमी), BrahMos-ER (800 किमी) रेंज, स्पीड (5000 km/hr) और सटीकता में आगे. ऑपरेशन सिंदूर में पाक मिसाइलें फेल हुई. भारत की आर्सेनल पाक से दोगुनी मजबूत, स्वदेशी टेक से अजेय है.
पाकिस्तान लगातार नई मिसाइलें मंगवा रहा है, जैसे AIM-120 AMRAAM या चीनी PL-15. लेकिन भारत की मिसाइलें उनसे कहीं आगे हैं. DRDO की VSHORAD, Astra, Rudram, NRSAM और BrahMos-ER जैसी मिसाइलें रेंज, स्पीड और सटीकता में पाकिस्तान को मात देती हैं.
मई 2025 के ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तानी मिसाइलों को आसानी से चकमा दिया था. आइए, इनकी पूरी स्पेसिफिकेशन और तुलना समझते हैं. ये मिसाइलें भारत की हवाई, नौसेना और जमीनी ताकत को अजेय बनाती हैं.
यह भी पढ़ें: न शाहबाज की शह चली, न मुनीर की 'ईगो मसाज'... फेल हो गई ट्रंप को नोबेल दिलाने की सारी जुगाड़बाजी
VSHORAD (व्हेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस) भारत की मैन-पोर्टेबल मिसाइल है. ये ड्रोन, हेलीकॉप्टर या कम ऊंचाई पर उड़ने वाले विमानों को मार गिराती है. पाकिस्तान के छोटे ड्रोन या हेलीकॉप्टर हमलों को रोकने के लिए परफेक्ट.
पाकिस्तान की Anza मिसाइल (4 किमी रेंज) से बेहतर. VSHORAD 2025 में आर्मी में शामिल हुई, जो बॉर्डर पर तुरंत तैनात है.
यह भी पढ़ें: क्या तालिबान के पास फाइटर जेट और मिसाइलें हैं... पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक का कैसे देगा जवाब?

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










