
कितनी बड़ी तबाही होगी? अगर एक सेकंड के लिए पृथ्वी घूमना बंद कर दे
AajTak
कई लोग ये बात जानते हैं कि पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती रहती है और अपने हर चक्कर को हर 23 घंटे 56 मिनट और 4.1 सेकंड में पूरा करती है. इससे धरती के एक हिस्से पर दिन और दूसरे हिस्से में रात होती है. लेकिन क्या होगा अगर पृथ्वी एक सेकेंड के लिए घूमना बंद कर दे? अमेरिका के मशहूर एस्ट्रोफिजिस्ट ने इस मामले में अपनी राय दी है.
कई लोग ये बात जानते हैं कि पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती रहती है और अपने हर चक्कर को हर 23 घंटे 56 मिनट और 4.1 सेकंड में पूरा करती है. इससे धरती के एक हिस्से पर दिन और दूसरे हिस्से में रात होती है. लेकिन क्या होगा अगर पृथ्वी एक सेकेंड के लिए घूमना बंद कर दे? अमेरिका के मशहूर एस्ट्रोफिजिस्ट ने इस मामले में अपनी राय दी है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images) अमेरिका के एस्ट्रोफिजिस्ट नील टायसन(Neil deGrasse Tyson) ने इस मामले में टीवी और रेडियो पर्सनैलिटी लैरी किंग के साथ बात की. टायसन ने बताया कि अगर पृथ्वी एक सेकेंड के लिए भी अपनी धुरी पर घूमना बंद कर देती है तो इससे पृथ्वी पर हालात बेहद भयावह होंगे. हम सभी पृथ्वी के साथ ही पूर्व की दिशा में घूम रहे हैं और महज एक सेकेंड में पृथ्वी पर भयावह हालात बन सकते हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images) उन्होंने आगे कहा कि पृथ्वी दरअसल 800 मील प्रति घंटे की रफ्तार से अपनी धुरी पर घूम रही है और हम सब भी धरती के साथ घूम रहे हैं. वो अलग बात है कि हमें इसका अंदाजा नहीं होता है. इस बात की काफी अधिक आशंका है कि इस घटना के चलते धरती पर मौजूद सभी लोग अपनी जान गंवा सकते हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










