
कितना सेफ है Incognito Mode? क्या कोई चेक कर सकता है आपकी ब्राउजिंग हिस्ट्री?
AajTak
Can Incognito Mode Be Hacked: क्या आप भी इनकॉग्निटो मोड को सेफ समझते हैं? अक्सर लोग कुछ चीजों को सर्च करने के लिए इस मोड का इस्तेमाल करते हैं. मगर क्या हो कि कोई आपके इनकॉग्निटो मोड की हिस्ट्री निकालकर रख दे. ऐसा हो सकता है और हैकर्स बड़ी ही आसानी से ऐसा कर सकते हैं. आइए जानते हैं इनकॉग्निटो मोड और उससे जुड़ी कुछ जरूरी बातों के बारे में.
आजकल प्राइवेसी और सिक्योरिटी की चिंता हर किसी को लगी रहती है. बहुत से लोग इटरनेट यूज़ करते समय ब्राउज़र में इनकॉग्निटो मोड ऑन करते हैं. लोगों को लगता है कि इस तरह से उनकी ब्राउजि़ंग हिस्ट्री पूरी तरह सुरक्षित रहेगी. क्या सच में ऐसा है? दरअसल, अगर आपके डिवाइस में हैकर्स सेंधमारी कर लेते हैं, तो उन्हें आपके बारे में सब कुछ पता चल जाएगा.
हैकर्स बड़ी ही आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपने इंकॉग्निटो मोड में क्या सर्च किया है. मगर ये सब कैसे हो सकता है? इसके लिए हमें कुछ पॉइंट्स को समझना होगा.
जब हम ब्राउज़र में इनकॉग्निटो मोड ऑन करते हैं तो ये यूज़र की ब्राउजि़ंग एक्टिविटी को अलग करके एक सेपरेट ब्राउजिंग सेशन स्टार्ट कर देता है. इनकॉग्निटो मोड इंटरनेट यूज़ करने के दौरान ब्राउज़र हमारी ब्राउजि़ंग हिस्ट्री, कुकिज़, फॉर्म डेटा, पासवर्ड और टेम्परेरी डेटा स्टोर नहीं करता है.
इसे यूज़ करने के कई फायदे हैं जैसे कि कुकिज़ स्टोर ना करने की वजह से, वेबसाइट्स यूज़र्स का इंटरनेट बिहेवियर ट्रैक नहीं कर पाती. कई ब्राउज़र मे Incognito Mode एक्टिव होने के दौरान डाउनलोड कि गई फाइल्स भी हाइड हो जाती हैं.
इनकॉग्निटो मोड की सबसे बड़ी खासियत हैं कि ये आपकी ब्राउजिंग हिस्ट्री और कूकिज़ डिवाइस में सेव नहीं करता. यानी कि कोई और आपकी ब्राउजिंग एक्टिविटी देख नहीं पाता है. ये फीचर तब बहुत काम आता है जब एक ही डिवीइस के मल्टीपल यूज़र हों, जैसे कि साइबर कैफे या ऑफिस कंप्यूटर.
भले ही इनकॉग्निटो मोड आपकी वेब ब्राउजिंग को सेफ रखता हो, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि ये हैक नहीं हो सकता है. दरअसल, इनकॉग्निटो मोड को इस तरह से नहीं डिज़ाइन किया गया है कि वो आपको हैकिंग या मालवेयर से बचा सके.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.












