
कितना सीरियस है ट्रंप का 'Make America Safe Again' का नारा? जनवरी से अब तक रद्द कर दिए 85000 वीजा
AajTak
अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट ने मंगलवार को बताया कि जनवरी से अब तक 85,000 वीजा रद्द किए जा चुके हैं, जिनमें 8,000 से अधिक छात्र वीजा भी शामिल हैं, जो पिछले साल की तुलना में दोगुने हैं. अधिकारियों ने कहा कि वीजा रद्द होने के प्रमुख कारण DUI, हमले और चोरी जैसे अपराध हैं, जो समुदाय की सुरक्षा के लिए खतरा माने जाते हैं, जबकि अन्य कारणों में वीजा ओवरस्टे, आपराधिक चिंताएं और आतंकवाद समर्थन शामिल हैं.
अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट ने मंगलवार को बताया कि जनवरी से अब तक 85,000 वीजा रद्द किए जा चुके हैं. यह ट्रंप प्रशासन की इमिग्रेशन पर कड़ी निगरानी और राष्ट्रीय सुरक्षा जांच को तेज करने की नीति को दिखाता है. स्टेट डिपार्टमेंट ने एक्स पर शेयर एक पोस्ट में कहा, 'जनवरी से 85,000 वीजा रद्द किए जा चुके हैं. राष्ट्रपति ट्रंप और सेक्रेटरी रुबियो एक सिंपल मैंडेट का पालन करते हैं, और वे कभी भी नहीं रुकेंगे.'
'Make America Safe Again' का नारा
इस पोस्ट के साथ ट्रंप की तस्वीर और 'Make America Safe Again' का नारा भी दिखाई दिया, जो स्पष्ट रूप से सिक्योरिटी एजेंडे में वीजा नियंत्रण को प्राथमिकता बताता है. CNN के अनुसार, स्टेट डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने कहा कि इनमें 8,000 से अधिक स्टूडेंट वीजा भी शामिल हैं, जो पिछले साल की तुलना में दोगुने हैं.
अधिकारी के अनुसार, वीजा रद्द होने के सबसे सामान्य कारण DUI, हमले और चोरी थे, जो पिछले साल के लगभग आधे रद्द किए गए वीजा मामलों में शामिल थे. उन्होंने बताया कि ये ऐसे अपराध हैं जो समुदाय की सुरक्षा के लिए सीधा खतरा बन सकते हैं.
विदेशी छात्रों पर भी कड़ा एक्शन
बाकी वीजा रद्द करने के कारणों का खुलासा नहीं किया गया, लेकिन पहले इस दौरान वीजा ओवरस्टे, आपराधिक चिंताएं और आतंकवाद का समर्थन जैसे कारण बताए गए हैं. CNN ने बताया कि प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों पर भी ध्यान केंद्रित किया है, खासकर उन पर जो गाजा पर कैंपस विरोधों में शामिल थे, और कभी-कभी उन पर यह आरोप लगाया कि वे यहूदी विरोधी हैं या चरमपंथी समूहों का समर्थन करते हैं.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











