
कितना खतरनाक है कुवैत के FA-18 हॉर्नेट? F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट को मार गिराने का दावा
ABP News
Iran US War: ईरान और इजरायल में चल रही जंग के बीच एक खबर कुवैत से आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कुवैत के FA-18 हॉर्नेट फाइटर जेट ने अमेरिका के F15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट को धराशायी कर दिया.
ईरान और इजरायल के बीच चल रही जंग के बीच रविवार को कुवैत के F/A-18 हॉर्नेट ने तीन यूएस F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट मार गिराए. अमेरिका के अधिकारियों ने इसे ईरान संघर्ष से जुड़ी दुश्मनी के बीच साफ तौर पर फ्रेंडली फायर घटना करार दिया है. 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की मानें तो एक कुवैती F/A-18 हॉर्नेट ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान गलती से मिसाइलें लॉन्च कीं. यह मिसाइलें एयरक्राफ्ट पर जा गिरीं.
अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि अमेरिकी जेट की ओर तीन मिसाइलें दागी गई थीं. यह बाद में जाकर कुवैत में गिर गईं. इस दौरान करीबन 6 क्रू मेंबर को सुरक्षित बाहर निकाला गया. फिलहाल सभी की हालत स्थिर है.
अमेरिका के सेंट्रल कमांड ने इसे फ्रेंडली फायर घटना बताया. साथ ही कहा गया कि एयरक्राफ्ट को कुवैती एयर डिफेंस ने गलती से मार गिराया. यह सभी कुछ ऐसे समय हुआ, जब ईरान और इजरायल में जंग के हालात बने हुए और मिसाइलें-ड्रोन से हमले किए जा रहे.
आइए जानते हॉर्नेट क्या है?F/A-18 हॉर्नेट एक अमेरका में बना दो इंजन वाला सुपरसोनिक मल्टीरोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है. इसे हवा से हवा और हवा से जमीन दोनों मिशन के लिए बनाया गया है. इसको मैकडॉनेल डगलस ने नॉथ्रॉप के साथ साझेदारी में बनाया. यह 1983 में यूएस नेवी में शामिल हुआ. इसे एयरक्राफ्ट कैरियर ऑपरेशन के लिए बनाया गया. बाद में कुवैत समेत कई यूएस सहयोगी देशों को सौंपा गया.













