
किड्ज जोन में स्लाइड कर रही थी बच्ची, माता-पिता के सामने चली गई उसकी जान, देखें VIDEO
AajTak
किड्स जोन में खेलते-खेलते बच्ची बेहोश हो गई. उसे तुरंत ही निजी अस्पताल ले जाया गया. वहां पता चला कि उसकी मौत हो गई. डॉक्टर ने बताया कि स्लाडिंग के दौरान बच्ची के सिर का पिछला हिस्सा जोर से नीचे टकराया, इसके कारण चोट आई और उसकी मौत हो गई. बेटी के मौत के बाद से माता-पिता बेसुध से हैं.
माता-पिता के साथ मॉल घूमने गई बच्ची की मौत हो गई. किड्स जोन में बच्ची स्लाइडिंग से नीचे फिसल रही थी. खेलते-खेलते वो बेहोश हो गई. बच्ची को तुरंत ही निजी अस्पताल ले जाया गया. वहां पता चला कि उसकी मौत हो गई.
डॉक्टर ने बताया कि स्लाडिंग के दौरान बच्ची के सिर का पिछला हिस्सा जोर से नीचे टकराया. इसके कारण चोट आई और उसकी मौत हो गई. बेटी के मौत के बाद से माता-पिता बेसुध से हैं. मौत की खौफनाक घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.
मामले में घाटकोपर पुलिस का कहना है कि परिवार की ओर से केस दर्ज नहीं कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, बुधवार को घाटकोपर इलाके के नीलयोग मॉल में बच्ची दलीशा वर्मा अपने माता-पिता के साथ घूमने गई थी. माता-पिता उसे किड्स जोन में खिलाने के लिए ले गए.
देखें वीडियो...
सरफेस से टकराया था सिर
सिर पर कैप लगाए बच्ची दूसरे बच्चों के साथ स्लाइडिंग से फिसल रही थी. ब्लैक ड्रैस पहने और कैप लगाए दलीशा जैसे ही फिसलकर नीचे आते है, तो सबसे नीचे आने पर उसका सिर सरफेस से टकराता है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










