
किडनैप कर बेचा और फिर बार- बार किया रेप..., पुलिस ने ढूंढा तो दिव्यांग महिला ने सुनाई दास्तां
AajTak
गुरुग्राम में अपने चाचा के साथ रहने वाली महिला 21 दिसंबर से लापता थी. 30 दिसंबर को उसके चाचा को खेड़ा खलीलपुर गांव में उसके ठिकाने के बारे में पता चला और उन्होंने पुलिस को सूचित किया. मालूम हुआ कि उसे बेच दिया गया था और उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया था.
हरियाणा के गुरुग्राम में 19 साल की एक विकलांग महिला का बीते 21 दिसंबर को उसके घर से कथित तौर पर अपहरण कर एक व्यक्ति को बेच दिया गया था. जहां उसके साथ बार-बार बलात्कार किया गया.पुलिस ने अब जाकर महिला को ढूंढ निकाला है.
पुलिस के मुताबिक, अपने चाचा के साथ रहने वाली महिला 21 दिसंबर से लापता थी. 30 दिसंबर को उसके चाचा को खेड़ा खलीलपुर गांव में उसके ठिकाने के बारे में पता चला और उन्होंने पुलिस को सूचित किया. इसके बाद, पीड़िता के परिवार के साथ पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उसे बचाया.
पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई और कहा कि रामपुर की रहने वाली धनपति नाम की महिला ने उसका अपहरण कर लिया था. इसके बाद उसने उसे एक पुरुष और एक महिला - धर्मी और शकुंतला - को बेच दिया, जो उसे रेवाड़ी ले गए और फिर खेड़ा खलीलपुर गांव ले आए.
महिला ने पुलिस को बताया कि इस दौरान उसके साथ कई बार बलात्कार किया गया. उनकी शिकायत के आधार पर सोहना सिटी पुलिस स्टेशन में धनपति, धर्मी और शकुंतला के खिलाफ धारा 140 (1) (अपहरण), 143 (2) (तस्करी) 3 (5) (सामान्य इरादा) और 64 (1) (बलात्कार) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
सोहना सिटी पुलिस स्टेशन के SHO इंस्पेक्टर प्रवीण मलिक ने कहा, 'बच्ची को सुरक्षित रूप से उसके परिवार को सौंप दिया गया है और जांच जारी है. हम आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहे हैं.'

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







