
'किडनी ले लो और कर्ज से मुक्ति दे दो...', महाराष्ट्र में सरकारी नीतियों के खिलाफ किसान का अनोखा प्रदर्शन
AajTak
महाराष्ट्र के वाशिम में एक किसान ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. किसान ने गले में एक तख्ती लटकार शरीर के अंगों का दाम लिख दिया और सरकार से कहा कि मेरे परिवार के लोगों की किडनियां ले लो और कर्ज से मुक्ति दे दो.
महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक किसान ने सरकार की नीति के विरोध में एक अनोखा प्रदर्शन किया है. जिले के अडोली नामक गांव में रहने वाले किसान सतीश ईडोले वाशिम के मुख्य मार्केट पहुंचे. जहां उनके गले में एक बैनर लटका हुआ दिखा. बैनर पर बड़े अक्षरों में लिखा था "किसानों के शरीर के अंग मोल ले लीजिए और कर्ज से मुक्ति दे दीजिए" उसके नीचे शरीर के अंगों की कीमत डाल रखी थी. जिसमें किडनी की कीमत 75 हजार, लीवर 90 हजार, आंखें 25 हजार रुपए लिखी गई थी.
किसान ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जिला अधिकारी कार्यालय की ओर से लिखित लेटर भी भेजा है. जिसमें उसने लिखा है कि चुनाव के पहले देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि उनकी सरकार आएगी तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा. मेरे पास कर्ज चुकाने के लिए पैसे नहीं हैं और आत्महत्या के अलावा कोई दूसरा रास्ता नजर नहीं आ रहा है.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: बच्चों के सामने पत्नी देती थी गालियां... तंग आकर शख्स ने दी जान
सतीश के पास है 2 एकड़ खेत
किसान सतीश ईडोले के पास 2 एकड़ खेत है. बताया जाता है कि किसान पर महाराष्ट्र बैंक का 1 लाख रुपये के आसपास का क्रॉप लोन बकाया है. आंदोलन कर रहे किसान सतीश ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों ने चुनाव से पहले वादा किया था कि अगर उनकी सरकार आई तो किसानों का कर्ज माफ करेंगे. लेकिन उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने हाल ही में कहा है कि कर्ज माफ नहीं होगा. किसान कर्ज का भुगतान करें.
कर्ज की भरपाई करने के लिए पैसे न होने के कारण किसान ने अपने शरीर के अंगों की कीमत लगाई है. उसने सरकार से कहा कि उसकी किडनी की कीमत से भी उसका कर्ज अदा नहीं हुआ तो उसके पत्नी की किडनी 40 हजार, बड़े बेटे के किडनी की 20 हजार और छोटे बेटे की किडनी 10 हजार रुपए में ले लिया जाए और कर्ज से मुक्ति दे दिया जाएगा.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








