
काशी विश्वनाथ धाम में मांधातेश्वर मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, शिखर का एक हिस्सा टूटा
AajTak
आकाशीय बिजली गिरने से बहुत तेज धमाका हुआ और काफी दूर तक इसकी चमक दिखाई दी. बारिश रुकने बाद नुकसान का अंदाजा हुआ. मंदिर का शिखर के कई टुकड़े जमीन पर गिरे पड़े थे.
वाराणसी के लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी के बाद कुछ राहत मिली. तेज हवाओं के साथ बारिश की बौछारों ने मौसम को सुहाना बना दिया. इसके साथ ही एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. विश्वनाथ धाम में मांधातेश्वर मंदिर के शिखर पर आकाशीय बिजली गिरी. जिससे शिखर का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया. गनीमत यह रही कि उस समय वहां पर कोई मौजूद नहीं था.
महादेव मंदिर के पुजारी मांगातेश्वर ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से बहुत तेज धमाका हुआ और काफी दूर तक इसकी चमक दिखाई दी. बारिश रुकने बाद नुकसान का अंदाजा हुआ. मंदिर के शिखर के कई टुकड़े जमीन पर गिरे पड़े थे. शुक्र की बता यह रही की बारिश की वजह से सब लोग अंदर थे. वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था. मंदिर प्रशासन ने मलबे को हटाया और मरम्मत के काम में जुट गया.
बता दें, मंगलवार को वारणसी समेत पूर्वांचल के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई. पिछले कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए मॉनसून की पहली बारिश राहत बनकर आई. इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश हुई. बारिश की वजह से वाराणसी में पारा लुढ़कर 27 डिग्री पर पहुंच गया है.
ये भी पढ़ें

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










