
काशी में जलस्तर बढ़ने से परंपरा बदली, दशाश्वमेध घाट पर अब छत पर होने लगी गंगा आरती
AajTak
जल आयोग के बुलेटिन के मुताबिक, वाराणसी में गंगा का जलस्तर सुबह स्थिर जरूर था, लेकिन शाम होते-होते गंगा का पानी बढ़ने लगा. जिसके चलते अब इसका असर आस्था और परंपराओं पर भी पड़ना शुरू हो गया है. वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध नित्य संध्या गंगा आरती बाढ़ के चलते आज से छत पर शुरू की गई है.
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है, जिसके चलते परंपराएं भी प्रभावित होने लगी हैं. रविवार से प्रसिद्ध गंगा घाट दशाश्वमेध पर होने वाली नित्य गंगा आरती आज से छत पर शुरू हो गई है. इसके पीछे बताया जा रहा है कि सावन में श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा हो गई है और घाट पर स्थान कम बचा है. चूंकि बनारस के सभी 84 गंगा घाट जलमग्न हो चुके हैं.
जल आयोग के बुलेटिन के मुताबिक, वाराणसी में गंगा का जलस्तर सुबह स्थिर जरूर था, लेकिन शाम होते-होते गंगा का पानी बढ़ने लगा. जिसके चलते अब इसका असर आस्था और परंपराओं पर भी पड़ना शुरू हो गया है. वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध नित्य संध्या गंगा आरती बाढ़ के चलते आज से छत पर शुरू की गई है.
सीमित संख्या में श्रद्धालुओं के जाने की अनुमति
आरती हमेशा की तरह 7 अर्चकों की ओर से गंगा सेवा निधि की छत पर संपन्न की गई. लेकिन आरती का स्वरूप संकुचित कर दिया गया और सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं के जाने की अनुमति थी, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके. आरती कराने वाली संस्था गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा की मानें तो गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते ये निर्णय लिया गया है.
गंगा के सभी घाट जलमग्न
उन्होंने कहा कि अब गंगा सेवा निधि के कार्यालय की छत पर नित्य गंगा आरती होगी. ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि सावन के महीने में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है और गंगा घाट सभी जलमग्न हो चुके हैं. एहतियात के तौर पर छत पर गंगा आरती श्रद्धालुओं की सीमित संख्या के साथ शुरू की गई है. क्योंकि परंपराओं का निर्वहन बहुत जरूरी है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









