
काशी: पंडा-पुजारी समेटने लगे चौकी-छतरी, मंदिर-देवालयों तक पहुंचा गंगा का पानी, पलायन शुरू
AajTak
अभी गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 11 मीटर और चेतावनी निशान से लगभग 10 मीटर नीचे है, लेकिन गंगा घाट किनारे पूजा-पाठ कराने वाले पंडा-पुजारियों में से एक अनितेश उपाध्याय अपनी छतरी और चौकी को हटाते हुए बोले कि जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. इसलिए वो अपना हटा रहे हैं.
शिव की नगरी काशी में भले अभी बहुत बारिश नहीं हुई हो, लेकिन पहाड़ों पर इंद्र की मेहरबानी का आलम ये है कि गंगा में बाढ़ जैसे हालात बन हुए हैं. बनारस के जीवंत घाटों पर इसका असर दिखने लगा है. गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते अब नदी के तटीय इलाकों पर बसने और आजीविका चलाने वाले लोग पलायन करने को मजबूर हैं. बाढ़ ने तट पर बने लगभग सभी छोटे मंदिरों और देवालयों को डुबोना शुरू कर दिया है और ये धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ रही है.
उठाई चौकी-छतरी, चले ऊपर की ओर गंगा में आई बाढ़ से डरे-सहमे लोग अब गंगा घाट से चौकी और छतरी के साथ ऊपर की ओर पलायन करने लगे है. इतना ही नहीं दशाश्वमेध घाट पर मौजूद जल पुलिस लगातार बाढ़ के खतरे के बारे में अनाउंसमेंट करके लोगों को आगाह कर रही है. जल पुलिस लोगों को गहरे पानी में न जाने और नाव पर निर्धारित सवारी को लाइफ जैकेट के साथ बैठाने की भी हिदायत दे रही है.
देव-दीपावली तक सामान्य होंगे हालात हालांकि, अभी गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 11 मीटर और चेतावनी निशान से लगभग 10 मीटर नीचे है, लेकिन गंगा घाट किनारे पूजा-पाठ कराने वाले पंडा-पुजारियों में से एक अनितेश उपाध्याय अपनी छतरी और चौकी को हटाते हुए बताते हैं कि गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. इसलिए वो अपने सामान को सुरक्षित जगह पर ले जा रहे हैं.
अब आने वाली बाढ़ की वजह से त्रउनकी आजीविका अगले 2 महीने तक प्रभावित रहेगी. यही बात एक अन्य पंडा रमेश त्रिपाठी ने भी की. वहीं गंगा आरती कराने वाली संस्था की सदस्य किशोरी रमन दुबे की मानें तो इस बाढ़ का असर तीन महीने तक रहेगा. बाद में देव-दीपावली की तैयारियों के साथ ही गंगा घाट की साफ-सफाई होगी और तब जाकर जनजीवन सामान्य होगा.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










