
काशी ज्ञानवापी मस्जिद: वो दिन जब शुरू हुआ विवाद...और अब सर्वे, जानिए कब क्या हुआ
AajTak
अयोध्या मुद्दे की तरह काशी की ज्ञानवापी मस्जिद भी राजनीति का अखाड़ा बनने की राह पर है. हालांकि अयोध्या में मस्जिद मौजूद थी और मंदिर मौजूद नहीं था, लेकिन इस केस में बात अलग है. यहां मस्जिद भी है और मंदिर भी. फिर भी विवाद को आंच दिखाई जा रही है.
वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद चर्चा का केंद्र बनी हुई है. मस्जिद परिसर के अंदर मौजूद श्रृंगार गौरी की रोज पूजा-अर्चना की मांग ने नया विवाद खड़ा कर दिया, जिसके बाद सिविल कोर्ट ने सर्वे के आदेश दिए थे. लगातार तीन दिन तक चलने वाला सर्वे दो दिन के बाद खत्म कर दिया गया है. कहा जा रहा है कि अभी सर्वे का काम पूरा नहीं हुआ है.
सर्वे के दूसरे दिन शनिवार को सर्वे टीम के मस्जिद के अंदर जाने को लेकर हंगामा हुआ, जिसके बाद टीम के लिए काम करना मुश्किल हो गया. सर्वे टीम और वीडियोग्राफी की टीम मस्जिद के बाहर पहुंची लेकिन अंदर दाखिल नहीं हो पाई. अब 9 मई को इस मामले में सुनवाई होनी है. ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में घुसने या ना घुसने को लेकर जंग शुक्रवार से चल रही थी. ऐहतियात के तौर पर मस्जिद के बाहर भारी संख्या में पुलिस को भी तैनात किया गया था.
शुक्रवार को जब सर्वे की टीम ज्ञानवापी मस्जिद पहुंची तो खूब हंगामा हुआ. पुलिस की मौजूदगी में बवाल ज्यादा तो नहीं बढ़ा, लेकिन सर्वे का काम अटक गया. दरअसल मुस्लिम पक्ष ने इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई पर संदेह जताते हुए कोर्ट कमिश्नर को हटाने की मांग की, लेकिन शनिवार को कोर्ट ने इस अपील को खारिज कर दिया.
ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़े नए विवाद में दोनों पक्षों के दावे क्या हैं...
हिंदू पक्ष का दावा.... इस मामले में हिंदू पक्ष रोजाना पूजा करने की इजाजत मांग रहा है और इसके लिए याचिकाकर्ताओं ने पूरे परिसर के निरीक्षण की मांग की है. हिंदू पक्ष का कहना है कि श्रृंगार गौरी की मूर्ति का अस्तित्व प्रमाणित करने के लिए मस्जिद के अंदर जाना पड़ेगा. यही वजह है कि सर्वे टीम बार-बार मस्जिद के अंदर जाकर सर्वे और वीडियोग्राफी करने की कोशिश कर रही है.
मुस्लिम पक्ष का दावा... मुस्लिम पक्ष का दावा है कि मस्जिद की पश्चिमी दीवार के बाहर श्रृंगार गौरी की मूर्ति है. मुस्लिम पक्ष का ये भी कहना है कि उन्हें सर्वे से आपत्ति नहीं है, सर्वे टीम के मस्जिद के अंदर जाने से आपत्ति है. मुस्लिम पक्ष के मुताबिक, कोर्ट ने मस्जिद के अंदर जाकर सर्वे करने का ऑर्डर नहीं दिया है. इसके अलावा मुस्लिम पक्ष का ये भी कहना है कि जिस प्लॉट का जिक्र है, वो कहां है ये तय नहीं है. प्लॉट का रेवेन्यू नक्शा भी कोर्ट में जमा नहीं है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









