
कावेरी पर बवाल के बीच कर्नाटक एयरपोर्ट पर 44 उड़ानें रद्द, टिकट बुक कराकर हंगामा करने पहुंचे प्रदर्शनकारी
AajTak
कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी नदी के पानी को लेकर दशकों से विवाद बना हुआ है. इस बीच कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में किसानों और दूसरे कई संगठनों ने मिलकर बंद का ऐलान किया है. हिंसा और बवाल की आशंका के चलते शहर के चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी नदी के पानी को लेकर विवाद फिर बढ़ गया है. कावेरी जल विवाद को लेकर कर्नाटक में बंद बुलाया गया है. इसी बीच शुक्रवार को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा हुआ. यहां 5 प्रो कन्नड़ कार्यकर्ता टिकट बुक कर एयरपोर्ट में घुस गए और कन्नड़ झंडा निकालकर नारेबाजी करने लगे. इसी बीच बेंगलुरु एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली 44 फ्लाइट्स को भी रद्द कर दिया गया है.
दरअसल, कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी नदी के पानी को लेकर दशकों से विवाद बना हुआ है. इस बीच कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में किसानों और दूसरे कई संगठनों ने मिलकर बंद का ऐलान किया है. हिंसा और बवाल की आशंका के चलते शहर के चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं.
एयरपोर्ट पर हंगामा करने वालों को CISF ने हिरासत में लिया
कावेरी के मुद्दे पर शुक्रवार को कर्नाटक सेना के 5 कार्यकर्ताओं ने फ्लाइट टिकट बुक किए. ये लोग फ्लाइट के अंदर प्रदर्शन करने की योजना बना रहे थे. कर्नाटक सेना के इन कार्यकर्ताओं ने जैसे ही एयरपोर्ट परिसर में कन्नड़ झंडा लहराकर विरोध प्रदर्शन किया, CISF ने इन्हें हिरासत में ले लिया. इसके बाद इन्हें एयरपोर्ट पुलिस को सौंप दिया गया.
44 उड़ानें रद्द
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 44 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है. इनमें से 22 को यहां से उड़ान भरना था, जबकि 22 लैंड करनी थीं. एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशनल वजह से ये रद्द की गई हैं और इनकी सूचना यात्रियों को दे दी गई है. हालांकि, सूत्रों का कहना है कि कावेरी विवाद के चलते ये फ्लाइट रद्द हुई हैं, क्योंकि तमाम यात्रियों ने अपने टिकट कैंसल कर दिए थे.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







