
कावेरी जल विवाद पर आज कर्नाटक बंद, सड़कों पर उतरे कन्नड़ समर्थक, जानिए बंद से जुड़े 10 बड़े अपडेट्स
AajTak
Karnataka Bandh : कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी नदी के जल बंटवारे के विरोध में आज कर्नाटक बंद है. इस बंद को दो दर्जन से अदिक संगठनों ने अपना समर्थन दिया है. बंद सुबह 6 बजे से शुरू हो गया है जो शाम को 6 बजे तक जारी रहेगा.
तमिलनाडु को कावेरी का पानी छोड़े जाने के विरोध में कन्नड़ समर्थक संगठनों द्वारा कर्नाटक में आज बुलाया गया राज्यव्यापी बंद जारी है. बंद सुबह 6 बजे शुरू हो गया है जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा. कन्नड़ समर्थक संगठनों ने विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की, राज्य के अलग-अलग हिस्सों से अलग-अलग संगठनों के 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है.
सुबह से शाम तक के विरोध प्रदर्शन से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ क्योंकि राज्य भर में परिवहन सेवाएं, होटल और अन्य सुविधाएं बंद हैं. राज्य की राजधानी बेंगलुरु सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में विरोध रैलियों की योजना बनाई गई है. बेंगलुरु और मांड्या जिलों में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हैं और शहर में धारा 144 के तहत प्रतिबंध लगाए गए हैं. राज्य भर में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है.
ये भी पढ़ें: कावेरी जल बंटवारे पर कर्नाटक बंद का असर कितना गहरा रहने वाला है?
कर्नाटक बंद के 10 बड़े अपडेट्स
1- राज्य में सभी दुकानें, मॉल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. ऑटो और टैक्सी सेवाओं के साथ-साथ होटल, रेस्तरां और फिल्म थिएटर भी बंद हैं. कन्नड़ समर्थक संगठनों ने राजमार्गों और टोल नाकों को भी अवरुद्ध कर दिया हैं. प्रदर्शनकारियों का एक समूह बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा और नारे लगाए. राज्य के दक्षिणी हिस्से में आज जोरदार विरोध प्रदर्शन होने की संभावना है.
2- बेंगलुरु और मांड्या जिला प्रशासन ने अपने अधिकार क्षेत्र के तहत सभी स्कूलों और कॉलेजों के लिए छुट्टी की घोषणा की है. इस बीच, बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने कहा कि शहर में बंद की अनुमति नहीं दी जाएगी और धारा 144 लागू कर दी गई है. मैसूरु, कोडागु, मांड्या, चामराजनगर और रामानगर समेत अन्य स्थानों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







