
काला चश्मा, अंतर्ध्यान, दिन में तारे देख रहे बिहार के नेता... जानिए नीतीश-सम्राट चौधरी की इस तस्वीर की पूरी कहानी
AajTak
बिहार के नेताओं की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें सीएम नीतीश कुमार के साथ ही उप मुख्यमंत्री शामिल हैं. इस तस्वीर में सीएम नीतीश काला चश्मा पहने अंतर्ध्यान मुद्रा में बैठे दिख रहे हैं. इस तस्वीर को कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. आइये जानते हैं इस तस्वीर की पूरी कहानी आखिर क्या है.
Bihar News: काला चश्मा और अंतर्ध्यान की मुद्रा वाली बिहार के नेताओं की तस्वीर सामने आई है. इस तस्वीर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) के साथ ही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Deputy CM Samrat Chaudhary) नजर आ रहे हैं. बता दें कि नीतीश कुमार 28 जनवरी को एनडीए में फिर शामिल हो गए थे.
नीतीश ने आरजेडी का साथ छोड़ने के साथ ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भी दे दिया था. इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा था कि हम लोग इतनी मेहनत कर रहे थे और सारा क्रेडिट दूसरे लोग (आरजेडी) ले रहे थे. अब नए गठबंधन में जा रहे हैं.
नीतीश कुमार की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें वे एक शो देखते नजर आ रहे हैं. दरअसल, बिहार की राजधानी पटना में तारामंडल बनाया गया है. सीएम नीतीश कुमार विज्ञान दिवस (science day) के मौके पर करोड़ों की लागत से बने इस तारामंडल (constellation) का उद्घाटन करने अपने मंत्रियों के साथ पहुंचे थे. इस दौरान सीएम नीतीश ने मंत्रियों के साथ शो का आनंद लिया.
तारामंडल (constellation) की पहली मंजिल पर स्थित स्पेस गैलरी में पहुंचकर सीएम नीतीश ने जायजा लिया. उन्होंने उद्घाटन के बाद ऑडिटोरियम में स्पेस से जुड़ा थ्रीडी शो (3d show) देखा. इस मौके पर मौजूद लोगों ने इस तारांडल के निर्माण की सराहना की और आभार जताया.
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा- स्कूली बच्चों को कराया जाएगा भ्रमण
मंत्री सुमित कुमार ने कहा कि यह सर्वश्रेष्ठ तारामंडल हैं. यहां लोगों को 2डी-3डी के जरिए ब्राह्मांड से जुड़े शो देखने का अवसर मिलेगा. यह तारामंडल एक साल में बनकर तैयार हुआ है, जिसमें करीब 33 करोड़ रुपये की लागत आई है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










