
कार से निकली नोटों की गड्डियां... मशीन मंगाकर कराई गिनती, 3 करोड़ 15 लाख कैश बरामद
AajTak
राजस्थान पुलिस ने गुजरात जा रही कार से 3 करोड़ 15 लाख रुपये कैश बरामद किया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो गुजरात के पाटन के रहने वाले हैं. करोड़ों की रमक सिरोही से अहमदाबाद ले जाई जा रही थी. पुलिस को मामला हवाला कारोबार का लग रहा है.
राजस्थान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार के जरिए गुजरात ले जा रहे करोड़ों रुपये कैश जब्त किया है. कार सवार दो युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया है. करोड़ों की रमक सिरोही से अहमदाबाद ले जाई जा कही थी. पुलिस ने छह महीने पहले भी इसी जगह से तीन करोड़ से ज्यादा रुपये का कैश कार से बरामद किया था. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है.
मामला राजस्थान के सिरोही जिले का है. राज्य में कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव है. इसे देखते हुए पुलिस ने पड़ोसी राज्यों से लगते हुए जिलों में निगरानी बढ़ा दी है. इसके तहत पुलिस 24 सितंबर को आबूरोड के रिको थाना इलाके की मावल चौकी पर गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी. इस दौरान ड्यूटी पर तैनात सिपाही प्रकाश कुमार और विजय सिंह की नजर सिरोही की तरफ से आ रही सफेद रंग की लग्जरी कार पर पड़ी.
सीट के नीचे छुपा रखे थे करोड़ों रुपये
पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी रोककर कार में बैठे युवकों से जानकारी लेते हुए कार की तलाशी ली. इस दौरान पुलिस को पिछली सीट के नीचे छुपाकर रखे गए नोटों के बंडल दिखे. इसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी थानाधिकारी सुरेश चौधरी को दी. फिर थानाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर कैश को बरामद किया और मशीन की मदद से नोटों की गिनती कराई. पुलिस ने आरोपियों से तीन करोड़ 15 लाख रुपये का कैश बरामद किया है. पुलिस ने तत्काल गाड़ी सीज करते हुए दोनों युवकों को हिरासत में लिया.
पहले भी जब्त हुए थे करोड़ों रुपये
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वो गुजरात के पाटन के रहने वाले हैं. रकम सिरोही से अहमदाबाद ले जा रहे थे. इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी नरेश और अजीत सिंह को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस को शक है कि आरोपी किसी हवाला कारोबार के बड़े नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








