
कार में हुआ झगड़ा, फिर शख्स ने पत्नी और बेटे के साथ जो किया, वो डरा देगा
AajTak
चीन के हैंगजुआ में कार में जा रहे एक पति- पत्नी में ऐसा झगड़ा हुआ कि उसके चलते उन्होंने कुछ देर के लिए अपने डेढ़ साल के बच्चों को ट्रैफिस से भरी सड़क पर छोड़ दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.
किसी भी पति पत्नी में गंभीर झगड़े की स्थिति में सबसे बुरा हाल बच्चों का होता है. उनके कोमल मन पर इसकी बुरी छाप पड़ती है जिससे कई बार वह लंबे समय तक उबर भी नहीं पाते. बहस के बीच अक्सर कपल सारी मर्यादाएं भी भूल जाते हैं और अपने बच्चे पर पड़ने वाले इसके प्रभाव को भी. हाल में चीन के हैंगजुआ में भी कुछ ऐसा ही हुआ बल्कि ये और भी बदतर था.
दरअसल, यहां एक पति पत्नी और उनका लगभग डेढ़ साल का बेटा कार में जा रहे थे. तभी शख्स ने अचानक बीच सड़क कार रोक दी और पीछे का दरवाजा खोलकर पत्नी का घसीटकर बाहर निकालने लगा.
महिला के साथ उसका बच्चा भी गोद में था जो साथ ही सड़क पर गिर गया. महिला जल्दी से सड़क से उठ खड़ी हुई और रेंगते हुए वापस कार में बैठ गई लेकिन दोनों ने अपने बेटे को ट्रैफिक के बीच सड़क पर पड़ा छोड़ दिया. वह लगातार डरा सहमा रोया जा रहा था. इस दौरान एक शख्स ने बच्चे को संभाला और कार में वापस बैठाया. साथ ही उसने पति- पत्नी को जमकर फटकार लगाई.
चीन के सोशल मीडिया बाइडू और डॉयिन पर वायरल हुए वीडियो में महिला चिल्लाती दिख रही है- 'तुम्हारे जैसे इंसान के साथ कोई नहीं रहना चाहेगा.' वीडियो से मालूम होता है कि कपल का झगड़ा बच्चे की पढ़ाई और भविष्य को लेकर हो रहा था. घटना का वीडियो वायरल होने और डॉयिन प्लेटफॉर्म पर 8 मिलियन बार देखे जाने के बाद, उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी और आम लोगों से से भी माफी मांगी.
उसने कहा- 'मैं दोबारा ऐसा नहीं करूंगा. मैं अपनी पत्नी के साथ अच्छा व्यवहार करने की कोशिश करूंगा. मैं उस दयालु शख्स को धन्यवाद देता हूं जिसने मेरे बेटे को समय पर उठा लिया. वहीं महिला ने भी अपने पति से माफी भी मांगी और कहा कि जब वह गाड़ी चला रहा था तो उसे उससे बहस नहीं करनी चाहिए थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










